सबसे बड़ी दिक्कत है कि हम पूरे देश की बात करते हैं पूरी दुनिया की बात कर लेते हैं,लेकिन अपने आसपास की समस्याओं को नजर अंदाज कर-देते हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों के डेमोग्राफी के बदलने की बात की जाती है. छत्तीसगढ़ में भी यह हो रहा है. इस राज्य में पिछले कुछ वर्षों से दूसरे स्थानों से पता नहीं, कहां से ? बड़ी संख्या में लोग आते जा रहे हैं. इन लोगों से हमने बात की जिनकी संख्या 25 से अधिक है, यह बोलते हैं कि हम यहां मांगने- खाने आए हैं. और यह भी बताते हैं कि वे सब बार-बार यहां आते रहते हैं. अभी अपना पता ठिकाना का बताते हैं. इनका हुलिया देख लीजिए क्या ये आपको काम मांगने खाने वाले लगते हैं? यह कहीं भी लूंगी टांग कर रहने लग जाते हैं लेकिन उनके पास महंगे मोबाइल के साथ, कई सारी सुविधाये आपको देखने को मिल जाएगी. आप देख रहे होंगे कि छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ता जा रहा है. जगह-जगह ड्रग्स पेडलर सक्रिय हैं और पूरे छत्तीसगढ़ को ड्रग्स से पाटने की साजिश चल रही है. यह लोग बताते हैं कि उनका आधार कार्ड भी बन गया है और शासन से दूसरी तमाम सुविधाएं भी मिलती है.

