बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश ने पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन की पोल खोलकर रख दी है। बुधवार शाम को हुई बारिश से प्लेटफार्म नंबर 2 पर स्थित टिनशेड पर पानी भर गया था। बारिश बंद होने के बाद भी टिनशेड से गिरता रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई और वे भीगने से बचने के लिए जुगाड़ लगाते दिखे। पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन देश में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले बिलासपुर जोन के अंतर्गत आता है। यह बिलासपुर कटनी रूट का सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में से एक है। स्टेशन के प्लेटफाॅर्म क्रमांक दो और तीन पर जगह-जगह पानी टपकने से यात्री परेशान हुए।

