सीएम विष्णुदेव साय को लेकर दुर्ग से एक बड़ी खबर सामने आई है। अचानक गाय के सामने आ जाने सीएम साय की गाड़ी की बड़ी घटना होते-होते टल गई। बताया जा रहा है कि गाय को बचाने के चक्कर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले की 2 गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं।
सीएम नें दुर्ग में 22 करोड़ 97 लाख के विकास कार्य का भूमिपूजन किया है। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल कार्यक्रम में मौजूद रहे। साथ ही विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद रहे।








