रायपुर. आज हम ऐसे सख्स के बारे में बताने जा रहे, जिन्होंने अकेला पूरा जंगल खड़ा कर दिया. हम बात कर रहे हैं असम के जोरहट जिले के रहने वाले जादव पायेंग की, जिन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे 1,360 एकड़ का जंगल खड़ा किया है. ऐसा करके उन्होंने न सिर्फ हजारों जंगली जानवरों को एक बसेरा दिया है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की एक अनोखी मिसाल कायम की है. वह अब तक 4 करोड़ से भी अधिक पौधे लगा चुके हैं, जो अब पेड़ बनकर जंगल का रूप ले लिया है. छत्तीसगढ़ सरकार आज प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर कार्यक्रम में जादव का सम्मान करने जा रही है. पायेंग ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में कहा, सभी लोगों को जन्मदिन पर एक पौधा लगाना होगा तभी जल्द ग्रीन इंडिया होगा.

फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया के नाम से पहचान बना चुके जादव को साल 2015 में पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है. इसके अलावा उन्हें असम कृषि विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट PHD की उपाधि भी मिल चुकी है. लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत करते हुए फॉरेस्ट मैन जादव मोलई पायेंग ने कहा कि मैंने ठान लिया है कि खूब सारे पेड़-पौधे लगाएंगे और एक बड़ा जंगल बनाएंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि वह ज्यादा से ज्यादा वन्य जीवों को संरक्षित करना चाहते हैं. ये काम मेरे अकेले करने से नहीं होगा. मुझे प्रकृति से बेहद लगाव है.

बचपन से पौधा लगाने में जुटा है जादव
जादव ने कहा, ग्रीन इंडिया के लिए खुद को मैदान पर उतरना पड़ेगा. मेरा यह अनुभव हो चुका है. मेरा टाइम भी बहुत हो चुका है. बचपन से मैं पौधे लगाने में जुटा हूं. आज मुझे 65 वर्ष हो चुके हैं. फॉरेस्ट विभाग सहित पूरे देशभर में मैं अलग-अलग तरीके से कार्यक्रम में शामिल हो चुका हूं. देश के बाहर भी मुझे इसके लिए सम्मान दिया जा चुका है. पद्मश्री अवार्ड से मैं सम्मानित हूं. जिस स्टेट में जो पेड़ होते हैं वही प्लांटेशन मैंने किए हैं.
एजुकेशन से लाना होगा जागरूकता
उन्होंने कहा, पूरा ग्रीन इंडिया तभी होगा जब स्कूल, कॉलेज, इंडस्ट्रीज पौधे लगाएंगे. जितने भी स्टूडेंट हैं वह अपने बर्थडे पर एक पौधे लगाए तो जल्द से जल्द इंडिया ग्रीन हो जाएगा. हम लोग गलती करते हैं. हमारे बच्चे गलती नहीं किए हैं. उन लोगों को सिखाया नहीं है. एजुकेशन सिस्टम में धरती मां को प्यार करना इंडिया में भी नहीं है. अलग-अलग वर्ल्ड में भी नहीं है. उसको लेकर अब जागरूकता लाई जा रही है. पूरे देश को मैं यही मैसेज देना चाहता हूं कि सभी लोगों को जन्मदिन पर एक पौधा लगाना होगा तभी जल्द ग्रीन इंडिया होगा.
