

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक टीचर शराब पीकर स्कूल पहुंच गया। सवाल पूछने पर उसने नशे में होने की बात भी कबूल की। सवाल पूछने पर उसने कहा कि, स्कूल आने से पहले उसने थोड़ी सी शराब पी ली थी। शराबी टीचर का नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो वायरल है। दरअसल शराबी टीचर विजय टोप्पो बगीचा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ है। वीडियो बनाने वाले युवक ने जब उनसे पूछा तो उन्होंने कफन दफन के नाम पर शराब पीने की बात कही है। साथ ही उसने शराब पीने की बात कबूल करते हुए कहा कि, दो लिटिल पैग पीके वह स्कूल आया है।
