Skip to content
June 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • आज का राशिफल, सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी
  • adhytma
  • Feature

आज का राशिफल, सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी

Nkc News Desk October 6, 2024

आज का राशिफल 7 अक्टूबर दिन सोमवार को चंद्रमा का संचार अपनी नीच राशि वृश्चिक पर हो रहा है लेकिन चंद्रमा पर गुरु की सातवीं दृष्टि पड़ रही है, जिससे आज बेहद ही शुभ योग बन रहा है। ऐसे में आज शुभ योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से कन्या राशि वालों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी और वृश्चिक राशि वालों को बनाई गई योजनाओं से अच्छा लाभ होगा। वहीं मिथुन राशि वाले अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। ग्रहों की स्थितियों के बीच सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं…

मेष राशिफल : मेष राशि वालों के लिए सोमवार के दिन लाभदायक रहने वाला है। आज अचानक धन प्राप्ति होने से प्रसन्न रहेंगे और कहीं अच्छा निवेश करने का भी मन बनाएंगे। नौकरी करने वालों को आज अच्छा ऑफर मिलने के चांसेस भी बन रहे हैं। अगर विद्यार्थियों ने इस समय कोई परीक्षा दी है तो उसका परिणाम आज उन्हें मिल सकता है। परिवार में नवरात्र की वजह से कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना है तो बहुत ही सोच समझ कर यात्रा करें। शाम का समय जीवनसाथी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

वृषभ राशिफल : वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। आज की गई मेहनत आपको कुछ समय के बाद ही फल देगी इसलिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार में चल रही परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी। व्यापारी आज बिजनस का विस्तार कर सकते हैं और व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार की दिशा में काम करने वाले लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। शाम को घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा।आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

मिथुन राशिफल : मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। घर का कोई सदस्य जिद्द पर अड़ा हो सकता है और अपनी बात मनवा सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। नौकरी करने वाले आज ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में अगर आपने कोई वादा किया है तो आज उसे पूरा करना पड़ सकता है। दोस्तों को कोई भी गुप्त बातें बताने से बचें अन्यथा मानहानि की आशंका बन रही है। बाहर के खान पान से बचें अन्यथा पेट संबंधी समस्या हो सकती है। शाम का समय माता पिता के साथ व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

कर्क राशिफल :कर्क राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको लगेगा कि आपको बिजनस में लाभ मिल रहा है, लेकिन कुछ ही पलों के बाद आप उससे निराश हो सकते हैं। नौकरी में भी आपको काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से पूरा करना होगा अन्यथा अधिकारियों से आपकी कहा-सुनी हो सकती है। भाइयों व प्रियजनों के साथ मिलकर घर के महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। माता-पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण चर्चा भी करेंगे। शाम को दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और शिवलिंग की प्रदोष काल में पूजा करें।

सिंह राशिफल : सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ रहने वाला है। अगर आज आपको निवेश करने का मौका मिलेगा, तो इस अवसर का खुलकर लाभ उठाएं क्योंकि भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग को अच्छा मुनाफा होगा और नए नए प्रोडक्ट भी शामिल करेंगे। परिवार के लोग अपने काम में तल्लीन रहेंगे और एक दूसरे की मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। अगर आज आप कोई नई वस्तु खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। छात्रों को परीक्षा की तैयारी में अधिक मेहनत करनी होगी, तभी सफलता मिलती नजर आ रही है। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशिफल : कन्या राशि वालों का आज बहुत जरूरी कार्य पूरा हो जाएगा और सुबह सुबह आपको शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। नवरात्रि की वजह से घर में धार्मिक माहौल रहेगा और दान पुण्य के कार्यों पर कुछ धन खर्च भी करेंगे। आज आपको किसी सरकारी विवाद को निपटाने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। अगर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। शाम को माता-पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

तुला राशिफल : तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन लाभदायक रहने वाला  है। पूरे परिवार के साथ नवरात्रि की पूजा में शामिल होंगे और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की योजना भी बनाएंगे। अगर कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ सकता है, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त धन कमा पाएंगे, जिससे आपकी और आपके परिवार वालों की जरूरतें आसानी से पूरी हो जाएंगी। छात्र अगर किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। शाम के समय घरवालों के साथ जरूरी चर्चा भी करेंगे। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग पर तिल व जौ अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशिफल : वृश्चिक राशि वालों को आज अपने कार्यों को पूरा करने के लिए किसी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलेगा, लेकिन आपको अपने धन लाभ से संतोष की अनुभूति होगी। नौकरी करने वाले आज सहकर्मियों की मदद से समय पर कार्यों को पूरा करेंगे। परिवार में अगर किसी सदस्य की शादी में कोई बाधा आ रही है तो आज बड़े बुजुर्गों के सहयोग से समाप्त होगी। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं से अच्छा लाभ होगा। शाम माता-पिता को कोई सरप्राइज दे सकते हैं।  आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

धनु राशिफल :धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। कार्य व्यवहार से संबंधित कुछ विवाद चल रहे हैं, तो वे आज सुलझ सकते हैं। व्यवसाय में कुछ नए प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे, इससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलेगा। पारिवारिक बिजनस में थोड़ा जोखिम उठाते हैं तो यह आपको अच्छा मुनाफा दे सकता है। भाईयों व दोस्तों की मदद से आज आपको कई कार्यों में राहत मिलेगी और मन भी शांत रहेगा। शाम का समय किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं, जिसमें कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

मकर राशिफल : मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। आज पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप किसी की मदद के लिए आगे आएं तो वह इसे आपका स्वार्थ समझ सकता है। शाम के समय किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मन को शांति मिलेगी। आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

कुंभ राशिफल :  कुंभ राशि वाले आज किसी से भी धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार में चल रही बाधाएं आपके मन को अशांत कर सकती हैं। आज आपको सेहत के प्रति भी सावधान भी रहना होगा और बाहर के खानपान पर नियंत्रण रखना होगा। आजीविका के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी। आज आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। शाम को किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिसमें आपको कोई खास जानकारी मिल सकती है।आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें और मंदिर में त्रिशूल दान करें।

मीन राशिफल : मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपके पुराने कामों में देरी होगी लेकिन पैसों की आवक के कारण आप इसे सुलझा पाएंगे। आज आप जिस भी व्यापार में हाथ डालेंगे, उसमें आपको जल्द ही सफलता मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। नौकरी करने वालों को आज कामकाज के समय अधिकारियों की वजह से परेशानी हो सकती है। परिजनों के साथ किसी बात पर कहासुनी होने की आशंका बन रही है, इसलिए आपको वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। शाम के समय अपने लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

Tags: आज का राशिफल कन्या वृश्चिक राशि सिंह

Continue Reading

Previous: अदाणी समूह के प्राकृतिक गैस-ग्रीन हाइड्रोजन मिश्रण कार्यक्रम की शुरुआत
Next: वनमंत्री केदार कश्यप वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम में हुए शामिल

Related Stories

आज की तिथि – जून 02, 2026
  • adhytma

आज की तिथि – जून 02, 2026

June 1, 2026
रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर
  • Feature
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर

May 20, 2026
अब भारत में बंद होगी फालतू विदेशी सामानों की एंट्री!
  • Feature
  • राष्ट्रीय

अब भारत में बंद होगी फालतू विदेशी सामानों की एंट्री!

May 20, 2026

Recent Posts

  • रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • आज का राशिफल

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • krishi

रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद

June 2, 2026
टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • कृषि

टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर

June 2, 2026
वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • छत्तीसगढ़

वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती

June 1, 2026
बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • छत्तीसगढ़

बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार

June 1, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • आज का राशिफल
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.