Skip to content
July 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • मंत्री कश्यप ने हरियाणा में कांग्रेस के जलेबी ऑर्डर को लेकर कसा तंज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

मंत्री कश्यप ने हरियाणा में कांग्रेस के जलेबी ऑर्डर को लेकर कसा तंज

Nkc News Desk October 9, 2024

रायपुर. हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा शानदार जीत की साथ सत्ता की ‘हैट्रिक’ लगाई है. रिजल्ट आने से पहले कांग्रेस ने जीत की उम्मीद के साथ जलेबी का ऑर्डर दिया था. इसे लेकर अब छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसते हुए विपक्ष की कांग्रेस पार्टी को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से लगातार मिठाइयों को ऑर्डर दे रही है, लेकिन ऑर्डर उठा नहीं पा रही है. उनका काम नहीं चल पा रहा है, उनके नेता नहीं चल पा रहे हैं. इस बार भी उन्होंने जलेबी का आर्डर दिया था, लेकिन जलेबी भी नहीं चल पाई.

मंत्री कश्यप ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हम आमंत्रित करते हैं उनको (कांग्रेस को). मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में आए उस दिन उनको जलेबी खिलाएंगे. कांग्रेस के लोग बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता कह रहे थे कि अपना नाम बदल लेंगे अब पता नहीं कौन सा नाम रखेंगे.

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर ली चुटकी
छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले अमरजीत भगत ने भी हार पर मूंछ मुंडवाने का दावा किया था. इसे लेकर मंत्री केदार कश्यप ने चुटकी लेते हुए कहा कि मूंछ कटवाने की बात हुई थी, बाद में पता चला कि मूंछ छटवाया है. जिनकी मूंछ को जनता ने ही काट दिया है, वो तो अब मूंछ दिखाने के लायक भी नहीं रहे.

जम्मू-कश्मीर में हार को लेकर मंत्री कश्यप का बयान
वहीं उन्होंने जम्मू कश्मीर में आए परिणाम को लेकर कहा कि हमारा जो परफॉर्मेंस था, उससे वहां वोट प्रतिशत बढ़ा है. भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. आने वाले समय में बेहतर काम करेंगे, क्योंकि जम्मू कश्मीर भारत का ही अंग है. नरेंद्र मोदी की जो भी योजनाएं हैं उनका वहां कार्य नजर आया है.

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
मंत्री कश्यप ने रायपुर दक्षिण विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चुने जाने को लेकर विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए देश में नेता खोजना मुश्किल हो चुका है. कांग्रेस के बड़े नेता ही सर दर्द बन चुके हैं.

छत्तीसगढ़ में सेक्स एजुकेशन को लेकर बयान
वहीं सेक्स एजुकेशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सेक्स एजुकेशन को वेस्टर्न कॉन्सेप्ट मानना गलत है. इससे युवाओं में अनैतिकता नहीं बढ़ती. इसलिए भारत में इसकी शिक्षा बेहद जरूरी है. छत्तीसगढ़ में सेक्स एजुकेशन को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारे बच्चों को गुड टच और बेड टच की जानकारी दी जाती है. इसे बेहतर और वृहद रूप में कैसे अच्छा करें, इस पर कार्य किया जाएगा.

वहीं छत्तीसगढ़ में महतारी सदन के निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है. इसे लेकर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पंचायत मंत्री ने हमारी माता बहनों को सशक्त करने के लिए लगातार नई योजना बनाई है. निश्चित तौर पर माता बहनों के लिए कार्य किया है और इसी दिशा में महतारी सदन की भी स्वीकृति दी है.

Tags: मंत्री केदार कश्यप हरियाणा

Continue Reading

Previous: छत्तीसगढ़ में है यह अनोखा मंदिर, नवरात्रि में देवी नहीं बल्कि परेतिन की पूजा
Next: डिजिटल युग में छत्तीसगढ़: मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन

Related Stories

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट
  • राष्ट्रीय

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट

July 18, 2026
CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • छत्तीसगढ़

CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

July 18, 2026
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

July 16, 2026

Recent Posts

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट
  • CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान
  • भक्ति, संस्कृति और सेवा का अनुपम संगम बना रायपुर — गायत्री नगर से निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने निभाई ‘छेरा पहरा’ की ऐतिहासिक परंपरा
  • छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने “जोहार जगन्नाथ” में की महाआरती, “मिस रायपुर सीजन-2” के पोस्टर का किया विमोचन

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट
  • राष्ट्रीय

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट

July 18, 2026
CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • छत्तीसगढ़

CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

July 18, 2026
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

July 16, 2026
भक्ति, संस्कृति और सेवा का अनुपम संगम बना रायपुर — गायत्री नगर से निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने निभाई ‘छेरा पहरा’ की ऐतिहासिक परंपरा

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में 20 जुलाई को अंतरिम रिपोर्ट
  • CM साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान
  • भक्ति, संस्कृति और सेवा का अनुपम संगम बना रायपुर — गायत्री नगर से निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने निभाई ‘छेरा पहरा’ की ऐतिहासिक परंपरा
  • छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने “जोहार जगन्नाथ” में की महाआरती, “मिस रायपुर सीजन-2” के पोस्टर का किया विमोचन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.