Skip to content
September 12, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • बस संचालकों की मनमानी, यात्री बेबसी का सफर करने विवश हैं
  • Feature
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

बस संचालकों की मनमानी, यात्री बेबसी का सफर करने विवश हैं

Nkc News Desk October 15, 2024

जगदलपुर: बस्तर दशहरा अपने अंतिम पड़ाव में है और इसे देखने पहुंच देशी विदेशी सैलानियों से बस्तर गुलजार है। इस बीच यहां के परिवहन व्यवस्था का बुरा हाल है मनमाने किराया के बहाने यात्रियों को ठगने का सिलसिला लगातार जारी है। शहर के कुशाभाउ ठाकरे अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में यात्री बेबसी का सफर करने विवश हैं। यात्री को टिकट लेने, बस स्टैंड पर बस तलाशने, बस में सफर कर अपनी मंजिल तक पहुंचने और सफर के दौरान बसों में बदसलूकी से लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बदइंतजामी को लेकर आम जनता और स्थानीय प्रतिनिधियों ने कई बार प्रशासन से किराया सूची से लेकर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग को लेकर निवेदन और प्रदर्शन किए जाने के बावजूद सुधार के लिए किसी तरह की रूचि नहीं दिखाई। जिला परिवाहन विभाग में तैनात अधिकारी कागज का शेर बना नजर आता है जिनके वजह से परिवहन सेवाओं पर मनामानी कायम है।
यात्री सुविधाएं नदारत
इस बस स्टैंड में बदइंतजामी चरम पर है। यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं नदारत है। यात्रियों को पानी व प्रसाधन के लिये परेशान होना पड़ता है। बसों के प्रतीक्षा के दौरान बैठने की उचित सुविधा नहीं होने से यहां वहां भटकते रहते हैँ। साफ सफाई का बूरा हाल है। प्रतिक्षालय में अधिकांश समय मवेशियों का अधिपत्य होता है।
बस स्टैंड में बदइंतजामी
कुशाभाउ ठाकरे अंतर्राज्यीय बस स्टैंड शहर का नया व बस्तर जिले का सबसे बड़ा बस स्टैंड है। यहां से प्रतिदिन हजारों की संया में यात्री सफर करने पहुंचते हैं।जिसमें रायपुर के अलावा कई शहरों जैपुर, हैदराबाद, विशाखापट्नम, कोरापुट, बिलासपुर, दुर्ग और अन्य शहरों की नियमित बसें शामिल हैं। यहां पर रुट के टाइम के 10 मिनट पहले ही बस स्टैंड पर बस खड़ी करने की अनुमति है। वहीं एक तय समय में 6 बसों के खड़े होने की व्यवस्था है, लेकिन भीतर में 10 से अधिक बसें लगी रहती हैं। यात्रियों को टिकट लेने की कांउ़ंटर इतने हैं कि टिकट कहां से लेना है यात्रियों को समझ नहीं आता।
बस स्टैंड से राजधानी रायपुर के अलावा बैलाडिला, भोपालपट्टनम और सुकमा सहित हैदराबाद और विशाखापट्टनम की अधिक बसों की आवाजाही होती है। बस संचालकों द्वारा इस जगहों की ओर जाने वाली बसों में मनमाना किराया लिया जाता है। प्रशासन ने बसों पर किराया की कोई अधिकृत सूची नहीं लगाई है यही वजह है कि यह मनमानी लगातार जारी है। बस संचालकों के रवैया सेें विवाद कि स्थिति बन रही है। बस स्टैंड पर ड्राइवर और क्लीनर यात्रियों को पकड़कर बस में बैठा देते है। फिर रास्ते में मनमाना किराया वसूलते हैं जिससे यात्रियों को सफर के दौरान मानसिक और आर्थिक छति होती है।
बस्तर जिला परिवहन अधिकारी डीसी बंजारे ने कहा बसों को किराया सूची चस्पा करने का आदेश दिया जा चुका है। निर्देश का उल्लंघन करते पाए जाने पर विविधत कार्यवाही की जाएगी।
बसों में किराया सूची का आदेश सिर्फ कागज में
बस स्टैंड से संचालित यात्री बसों में किराये और असुविधाओं को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद भी परिवहन विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया है। परिवहन विभाग द्वारा बस्तर में संचालित सभी बसों किराया सुची चस्पा करने के निर्देश सिर्फ कागज में नजर आ रहा है। किराया सूची लगाने के निर्देश के बाद भी बसों में नियत किराया और तारीख सहित प्रिंटेड यात्रा टिकिट नहीं दिया जा जाता है। जबकि परिवहन विभाग का कहना है कि शासन द्वारा जारी सभी तरह के नियम व शर्तों को पालन करने के आदेश दिया जा चुका है।

Tags: बस संचालकों मनमानी यात्री बेबसी

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आमचो बस्तर क्लब में मांझी-चालकी और बस्तर दशहरा पर्व के पारंपरिक सदस्यों के साथ किया दोपहर का भोजन
Next कर्मचारियों को दीपावली का उपहार: मुख्यमंत्री साय ने महंगाई भत्ता 46 से बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत

Related Stories

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026

Recent Posts

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.