Skip to content
June 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • समाज को सुधारने, संस्कारित करने में अगुवाई करे ब्राम्हण समाज:  सांसद बृजमोहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

समाज को सुधारने, संस्कारित करने में अगुवाई करे ब्राम्हण समाज:  सांसद बृजमोहन

Nkc News Desk October 17, 2024

शरद उत्सव : सांसद बृजमोहन बोले- समाज को भी सुधारने, संस्कारित करने में अगुवाई करे ब्राम्हण समाज - Haribhoomi

राजिम। छत्तीसगढ़ के नवापारा में ब्राम्हण समाज द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक इंद्रकुमार साहू पहुंचे। जहां ढोल- ढमाके के साथ उनका स्वागत किया गया। सांसद श्री अग्रवाल ने भगवान परशुराम के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ब्राम्हण समाज की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि, धर्म का बहुत तेजी से ह्रास हो रहा है। अतएव अन्य समाज को भी सुधारने, संस्कारित करने ब्राम्हण समाज अगुवाई करे। चूंकि संस्कार धीरे-धीरे खत्म होते चला जा रहा है, लिहाजा, उसकी रक्षा करना और संस्कारित करने का काम जरूरी हो गया है। बाकी, समाज को भी धर्म के रास्ते पर ले जाए। उन्होंने आगे कहा कि, आज उच्च शिक्षा के लिए कम से कम 12वीं तक की पढ़ाई स्थानीय स्तर पर हो, बच्चों को बाहर न भेजे वर्ना अपने दादा-दादी को भी वे नही जान पाएंगे और यदि वे इसी के साथ बाहर कॉलेज चले गए तो माता-पिता को भी भुल जाएंगे। अनेको ऐसे है जो अपने बच्चो के बारे में बड़ी- बड़ी बातें करते है बताते है कि, 50 लाख के पैकेज में बाहर काम करने गए हैं। मै पूछता हूं आपको कितना भेजता है? मै तो कहता हूं कम वेतन मिले,स्थानीय स्तर पर काम करे, माता-पिता और परिवार के साथ रहे। इसमें जो आनंद है वो कही नहीं है।

श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि, छोटे-छोटे मासूम बच्चो को शिक्षा के साथ ही संस्कार और धार्मिक बातें भी अभी से बताएं। रामायण, भागवत, गीता सुनाएं तो ये बच्चे आगे चलकर धर्म के रास्ते में चलेंगे। बच्चे कहीं बाहर जाए तो भगवान के सामने हाथ जोड़कर एवं माता-पिता का प्रणाम करके जाएं। वेद,पुराण,शास्त्र का आधार है ब्राम्हण समाज। कहा कि भगवान परशुराम में तपस्वी होने के नाते जिस प्रकार से तेज रहा और प्रेम भी। उन्होने धर्म का ज्ञान दिया तो अत्याचार और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संदेश भी दिया। कहा कि शरद पूर्णिमा दो ऋतुओं का संगम है। इसी रात अमृत बरसता है। सभी को अमृत मिले, स्वस्थ रहे, मस्त रहे, परिवार की सेवा करते रहे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि, हमारे देश में वेद, पुराण ,शास्त्र पूजा ,पाठ और यदि धर्म बचा है तो उसका सबसे बड़ा आधार हमारा ब्राम्हण समाज है। हमें सिखाया गया है कि, ब्राम्हण यदि बच्चा भी है तो उसको हमें प्रणाम करना चाहिए। विप्र समाज के लोग विद्वान है, पढ़े-लिखे हैं। इसलिए समाज को सुधारने का और धर्म की रक्षा करने की जिम्मेदारी ब्राम्हण समाज के साथ- साथ हम सभी की है। उन्होंने आगे कहा कि, नशे की हालत में हत्या की घटना हो रही है यह चिंता का विषय है। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए 25 लाख रूपए देने की घोषणा की।

ब्राम्हण समाज में नेतृत्व करने की क्षमता – विधायक इंद्रकुमार

विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा कि, हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है कि, ब्राह्मण समाज द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में हम सभी को एक साथ बैठने का अवसर मिला है। निश्चित रूप से यह शरद पूर्णिमा का पर्व भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का दिन है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे और हम सबमें भाईचारा की भावना जागृत हो और सामाजिक समरसता बनी रहे, तभी हम सभी आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, ब्राह्मण समाज एक ज्ञानी समाज है और ब्राह्मण समाज हम सबको मार्गदर्शन प्रदान करने वाला समाज है। आज अगर एक सामान्य परिवार से किसान पुत्र मंच पर खड़ा होकर विधायक के रूप में उदबोधन दे रहा है तो कहीं ना कहीं ब्राह्मण समाज के योगदान से दे रहा है। ब्राम्हण समाज में नेतृत्व करने की बेहतर गुण और क्षमता है जिसे स्वीकार करने में हमें जरा भी झिझक नही है। उन्होने ब्राह्मण समाज की मांग के अनुरूप विधायक श्री साहू ने 10 लाख रुपए विकास कार्य हेतु प्रदान किया। उन्होंने विकसित भारत सहित विकसित छत्तीसगढ़ राष्ट्र बनाने में आम लोगों की सहभागिता निभाने हेतु आह्वान भी किया।

समाज के प्रति सदभावना और प्रेम का वातावरण रखता है ब्राह्मण समाज- प्रसन्न शर्मा

समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने सांसद श्री अग्रवाल एवं विधायक इंद्रकुमार साहू की जमकर तारीफ करते उनका आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष हरिभूमि के ब्यूरोचीफ श्यामकिशोर शर्मा ने अभिनंदन पत्र भेंट करते हुए नवापारा ब्राम्हण समाज द्वारा किए गए विशेष कार्यो का उल्लेख किया। नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा ने संचालन किया। इसके साथ ही उन्होने यह भी कहा कि ब्राम्हण समाज सर्वसमाज को लेकर चलने वाला समाज है। हर समाज के प्रति सदभावना और प्रेम का वातावरण रखते है। कुछ बाहरी लोग धर्म और जाति के आधार पर राजीनति करते हुए समाज में कड़वाहट घोलने और फुट डालने की कोशिश करते है जिसे नाकाम करना हम सभी की जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ एक शांत प्रदेश है। यहां हम सब समरसता के वातावरण में भाईचारे की भावना के साथ एक दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होते है यही हम छत्तीसगढ़वासियो की खासियत है।

ये सामाजिक वरिष्ठ जन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ आरबी. शर्मा, डॉ. एके शर्मा, रमाकांत शर्मा, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा, कैलाश शुक्ला, नगर पालिका के पूर्व सभापति रमेश तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, कोर कमेटी-आयोजन समिति के अध्यक्ष श्यामकिशोर शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, अनंत पुराणिक, अजय तिवारी, मनहरण शर्मा, गुड्डू मिश्र, कैलाश तिवारी, शिव तिवारी, अंकित शर्मा, युवराज पांडे, आशीष दीवान, हिमांशु दुबे, प्रवीण कल्ला, मुन्ना मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, पियुष शर्मा, राजिम ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, विकास तिवारी, सुनील तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, आलोक शर्मा, अशोक मिश्रा, रामनारायण मिश्रा, विवेक शर्मा, सबेरा शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, सागर शर्मा, नीरज शर्मा, यथार्थ शर्मा, एनके शर्मा, महितोष शर्मा, कृष्ण कुमार तिवारी, अजय शुक्ला, तुषार तिवारी, आशीष अवस्थी, असीम दुबे, जवाहर शर्मा और गौतम शर्मा मौजूद थे।

ये सामाजिक लोग थे मौजूद

वहीं अभनपुर ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष सनत शर्मा, समाज की महिला अध्यक्ष सुभाषिनी शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष रेखा तिवारी, सुअंजना उपाध्याय, अनामिका तिवारी, तनु मिश्रा, रश्मि तिवारी, किरण तिवारी, डॉ. श्वेता पांडे, सोमा शर्मा, पदमा दुबे, मनीषा शर्मा, संध्या शर्मा, प्रीति पांडे, रानी मिश्रा, रेणुका तिवारी, पूनम दीवान, किरण तिवारी, रुचि शर्मा, पुष्पांजलि तिवारी, नीरजा पांडे, तारणी शर्मा, कौमुदी शर्मा, कुमुदनी शर्मा, सेजल शर्मा, कुमुद पुराणिक, वत्सला शर्मा, तारणी शर्मा, कुमारी शर्मा, नेहा शर्मा, देव कुमारी मिश्रा, योगिता दुबे, उमा शर्मा, अनीमा मिश्रा, सुनीता शर्मा, अमिता शर्मा, स्मृति शर्मा, स्मिता शर्मा, ममता मिश्रा, भावना शर्मा, मुक्ता शर्मा, विद्या तिवारी, वंदना शर्मा, पुनम दुबे, पुनम पांडे, पुष्पलता दुबे, हितेश्वरी द्विवेदी, वंदना दुबे, प्रतिभा शर्मा, वर्षा तिवारी, बरखा तिवारी, रानी पांडे, सीमा शर्मा, प्रीति शर्मा, शताक्षी शर्मा, ममता शर्मा, सरोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Tags: ब्राम्हण समाज समाज को सुधारने संस्कारित सांसद बृजमोहन

Continue Reading

Previous: छग स्टेट क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष प्रमोद शंकर शर्मा को BCCI ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,
Next: अंधविश्वास के भेंट चढ़ा परिवार

Related Stories

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026
मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • health
  • छत्तीसगढ़

मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

June 7, 2026

Recent Posts

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • lekh

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष

June 10, 2026
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • education
  • अन्तर्राष्ट्रीय

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

June 10, 2026
केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.