Skip to content
July 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • सरकार नहीं सुन रही है उनकी समस्याएं, जूनियर डाक्टर आपात चिकित्सा समेत सभी सेवाओं का बहिष्कार करते हुए अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए आज निकालेंगे कैंडल मार्च
  • Trending
  • छत्तीसगढ़

सरकार नहीं सुन रही है उनकी समस्याएं, जूनियर डाक्टर आपात चिकित्सा समेत सभी सेवाओं का बहिष्कार करते हुए अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए आज निकालेंगे कैंडल मार्च

NKC News January 20, 2023

रायपुर।  पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज रायपुर के 600 से अधिक जूनियर डाक्टर गुरुवार को आपात चिकित्सा समेत सभी सेवाओं का बहिष्कार करते हुए अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए। मरीजों को समस्या न, हो इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने सभी सीनियर डाक्टरों की ड्यूटी लगा रखी थी। इसलिए ओपीडी और आपात चिकित्सा सेवाओं में मरीजों को अधिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। बता दें जूडा शिष्यवृत्ति (छात्रवृत्ति) बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

रायपुर मेडिकल कालेज परिसर में उनकी हड़ताल सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। वे अपनी मांग को लेकर बैनर-पोस्टर लहराते हुए नारेबाजी करते रहे। उन्होंने कालेज प्रबंधन और सरकार पर मांग को लगातार अनसुना करन का आरोप लगाया।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि गुरुवार को अस्पताल में 1,251 मरीज ओपीडी में पहुंचे। वहीं, 12 बड़े आपरेशन हुए। वहीं पांच नार्मल और नौ सीजेरियन डिलिवरी कराई गई। चूंकि प्रदर्शन की जानकारी पहले से थी, इसलिए अन्य दिनों की अपेक्षा मरीज कम पहुंचे थे। पिछले तीन दिनों की स्थिति देखें तो ओपीडी में 1,500 से 1,800 तक मरीज रोज दिन पहुंच रहे थे।
मरीजों को बताई समस्या मांगी माफी
जूडा ने को आंबेडकर अस्पताल परिसर में घूम-घूमकर मरीजों को अपनी मांग के संबंध में जानकारी दी। उन्हें बताया कि सरकार उनकी समस्याएं नहीं सुन रही है, इसलिए हड़ताल पर हैं। हड़ताल की वजह से इलाज में आने वाली समस्या के लिए उन्होंने मरीजों से माफी भी मांगी।
मांग पूरी होते तक जारी रहेगा धरना
जूनियर डाक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. प्रेम चौधरी, डा. अमन अग्रवाल, डा. मुरारी, डा. आयुष वर्मा ने कहा कि जब तक शासन मांग पूरी नहीं करती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर के अध्यक्ष डा. राकेश गुप्ता ने धरना स्थल पहुंचकर प्रदर्शन को समर्थन दिया। उन्होंने सरकार से अपील की कि जायज मांग को पूरा किया जाए। वहीं, मरीजों की समस्याओं को देखते हुए जूडा से सेवा शुरू करने की भी बात कही।
आज निकालेंगे कैंडल मार्च
जूडा ने मेडिकल कालेज परिसर से आंबेडकर अस्पताल परिसर तक रैली भी निकाली। इस बीच शासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। जूडा ने बताया कि शुक्रवार को भी अनिश्चिकालीन धरना-प्रदर्शन सुबह आठ बजे से जारी रहेगा। शाम को सभी जूनियर डाक्टर कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताएंग
आंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक डाक्टर एसबीएस नेताम ने कहा, जूडा की हड़ताल को देखते हुए हमने सीनियर डाक्टरों की ड्यूटी ओपीडी और आपातकालीन सेवाओं में लगा दी थी। अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को इलाज की सुविधा मिली। जूडा की हड़ताल की जानकारी पहले ही प्रचारित हो चुकी थी, इसलिए अन्य दिनों की अपेक्षा कम मरीज पहुंचे थे।
वर्तमान में जूनियर डाक्टरों को मिल रही शिष्यवृत्ति
चिकित्सक – वर्तमान – मांग
इंटर्न – 12,000 – 23,872
स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष – 53,000 – 95,488
स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष – 56,000 – 98382
स्नातकोत्तर तृतीय वर्ष – 59,000 – 1,01,274
बांड वाले चिकित्सक – 55,000 – 1,14,552
मांग पूरी हुई तो इतनी बढ़ेगी शिष्यवृत्ति
चिकित्सक – बढ़ोतरी की राशि
इंटर्न – 11,272
स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष – 41,938
स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष – 41,682
स्नातकोत्तर तृतीय वर्ष – 42,054
बांड वाले चिकित्सक – 59,552

Continue Reading

Previous: मुख्यमंत्री आज 20 जनवरी को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 8 करोड़ 3 लाख रूपए का करेंगे भुगतान
Next: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले की पायलट वाहन पलटी प्रधान आरक्षक की मौत, तीन घायल

Related Stories

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • education
  • छत्तीसगढ़

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

July 20, 2026
रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू
  • छत्तीसगढ़

रायपुर कमिश्नरेट का एक्शन, स्कूली बसों की फिटनेस और हेल्थ ऑडिट शुरू

July 20, 2026
बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ
  • छत्तीसगढ़

बच्चों की दोस्त बन गईं वर्णिका शर्मा, खेल-खेल में सिखाया सुरक्षा और अधिकार का पाठ

July 19, 2026

Recent Posts

  • चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी
  • ICAR CSR कॉन्क्लेव 2026: किसानों तक पहुंचेंगी आधुनिक कृषि तकनीकें, 75 कंपनियां आईं साथ
  • नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी
  • life style

चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी

July 21, 2026
ICAR CSR कॉन्क्लेव 2026: किसानों तक पहुंचेंगी आधुनिक कृषि तकनीकें, 75 कंपनियां आईं साथ
  • कृषि
  • राष्ट्रीय

ICAR CSR कॉन्क्लेव 2026: किसानों तक पहुंचेंगी आधुनिक कृषि तकनीकें, 75 कंपनियां आईं साथ

July 21, 2026
नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • education
  • छत्तीसगढ़

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

July 20, 2026
अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल

July 20, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी
  • ICAR CSR कॉन्क्लेव 2026: किसानों तक पहुंचेंगी आधुनिक कृषि तकनीकें, 75 कंपनियां आईं साथ
  • नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.