शाहरुख खान ने पत्नी और बेटी संग काटा केक, Gauri Khan ने दिखाई 59वें बर्थडे की झलक
बॉलीवुड इंडस्ट्री में किंग और बादशाह जैसे नाम से मशहूर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) 2 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके तमाम चाहने वाले फैंस सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश कर रहे हैं. वहीं, शाहरुख खान ने अपना जन्मदिन फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ मनाया है. अब उनकी पत्नी गौरी खान ने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है. गौरी खान ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है जिसमें शाहरुख खान केक काटते नजर आ रहे हैं. इस फोटो में शाहरुख खान के अलावा गौरी खान और सुहाना खान भी दिखाई दे रही हैं.

