प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. जहां एक तरफ उनकी ‘फौजी’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है. दूसरी तरफ प्रभास की ‘स्पिरिट’ के लिए भी अलग ही माहौल बना हुआ है. प्रभास अपनी ‘फौजी’ में प्रभास एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाले हैं और इसकी शूटिंग भी तेजी से आगे बढ़ रही है. इसी बीच पैन इंडिया स्टार के मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट ‘स्पिरिट’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने इंतजार खत्म करते हुए बताया है कि फिल्म की शूटिंग लगभग 40 पर्सेंट पूरी हो चुकी हैं.

300 करोड़ के बजट में बन रही प्रभास की ‘स्पिरिट’ का ऐलान काफी पहले हो चुका था और तभी से ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है. ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले संदीप रेड्डी वांगा इस एक्शन थ्रिलर का डायरेक्शन कर रहे हैं. फिल्म में प्रभास एक दमदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे. हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म में प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी.
शूटिंग पर आया बड़ा अपडेट
हाल ही में हैदराबाद में हुए एक इवेंट के दौरान संदीप रेड्डी वांगा ने ‘स्पिरिट’ के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्पिरिट’ की शूटिंग शानदार तरीके से आगे बढ़ रही है और अब तक करीब 40 प्रतिशत शूट पूरा हो चुका है. वांगा ने ये भी कहा कि फिल्म जिस तरह आकार ले रही है, उससे वो काफी खुश और एक्साइटेड हैं. उनके इस अपडेट के बाद प्रभास के फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है.
प्रभास स्पिरिट रिलीज डेट?
फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी के अलावा, विवेक ओबेरॉय और कंचना जैसे कलाकार भी शामिल हैं. इसे टी-सीरीज के साथ मिलकर भद्रकाली पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है. फिल्म ‘स्पिरिट’ फिल्म 5 मार्च 2027 को थिएटरों में रिलीज होगी. इसका म्यूजिक हर्षवर्धन रामेश्वर ने कंपोज किया है. प्रभास, संदीप रेड्डी वांगा और तृप्ति डिमरी की ये तिकड़ी पहली बार साथ काम कर रही है. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि ‘स्पिरिट’ बड़े पर्दे पर एक और शानदार एक्शन एंटरटेनर साबित होगी.
