एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है जिसने बलात्कार की बात स्वीकार की है
कोलकाता
•
आरजी कर महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर की जांच कर रही सीबीआई को कुछ नए सुराग हाथ लगे हैं। उसके आधार पर केंद्रीय जांच एजेंसी मान रही है कि हत्या के मामले में कई लोग संलिप्त हैं। सीबीआई का कहना है कि यह भी संभव है कि महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई हो। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने बलात्कार करने की बात स्वीकार की है।

इस अस्पताल में नकली दवाओं की आपूर्ति की साजिश
सीबीआई ने वित्तीय भ्रष्टाचार मामले में प्रभावशाली हस्तियों द्वारा सरकारी अस्पतालों में घटिया और नकली दवाओं की आपूर्ति की बड़ी साजिश और गिरोह का पर्दाफाश किया है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि इसके पीछे राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोग शामिल हैं। सीबीआई आरजी कर अस्पताल में रेप-मर्डर और वित्तीय अनियमितता दो मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है।
घोष और मंडल पर सबूत मिटाने का आरोप
सूत्रों के मुताबिक आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और टाला थाने के पूर्व पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल के फोन की फोरेंसिक जांच से पता चला है कि दोनों ने कई सबूतों को मिटाया है। इससे माना जा रहा है कि दोनों ने हत्या और दुष्कर्म के साक्ष्य को डिलिट किया। इससे उनकी संलिप्तता पर संदेह गहराता जा रहा है।
