

Raipur. पद्मश्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, और नृत्य शिरोमणि से सम्मानित श्रीमति डॉ.तीजन बाई (पंडवानी -गायिका) से मिलने पहुंचे लक्ष्य फाउन्डेशन की टीम बता दे कि लंबे समय से बीमार चर रही प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई उनकी तबीयत ठीक नहीं है. छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई का लंबे समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। तीजन बाई को पैरालिसिस हो गया था, जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू सेक्टर 9 अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. बड़े पुत्र शत्रुघ्न की मौत के बाद तीजन बाई का मानसिक स्वास्थ्य भी खराब हो गया था. तीजन बाई का इलाज फिलहाल उनके घर पर ही चल रहा है. लक्ष्य वेलफेयर फाउन्डेशन सोसाइटी ने तीजन बाई से मिलकर उनका आशीर्वाद लिए और उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर अच्छा लगा। तीजन बाई छत्तीसगढ़ राज्य की एक धरोहर ही नहीं बल्कि भारत देश की गौरव रत्न है।लक्ष्य वेलफेयर फाउन्डेशन के माध्यम से राज्य सरकार से हम निवेदन करते है कि चिकित्सा अधिकारी को आदेशित कर उनक स्वास्थ्य डॉक्टरों की टीम के माध्यम से रोजाना स्वास्थ्य की जांच करते रहे। शासन द्वारा तीजन बाई के लिए हर तरह से उनका मदद किया जाए।
