Skip to content
April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • जानें अपना आज का राशिफल, 5 नवंबर 2024
  • adhytma
  • Feature

जानें अपना आज का राशिफल, 5 नवंबर 2024

Nkc News Desk November 4, 2024

5 नवंबर दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार धनु राशि में होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान चंद्रमा आज ज्येष्ठा नक्षत्र में होंगे। इस गोचर के दौरान आज चंद्रमा से द्वादश भाव में शुक्र और बुध की युति होने से लक्ष्मी नारायण और अनफा योग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन वृषभ, तुला और कुंभ सहित किन-किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

​मेष राशि वालों का व्यस्तता में बीतेगा दिन
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बहुत व्यस्त बीतने वाला है। व्यस्तता के कारण आज आप अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आप थकान भी आज महसूस करेंगे। किसी काम के सिलसिले में आपको आज यात्रा भी करनी होगी। आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी, जिसके कारण आप धार्मिक आयोजनों में भी भाग लेंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। पिता से सहयोग पाएंगे। सेहत का ध्यान रखें।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

​वृषभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखद
वृषभ राशि के लिए आज का दिन सुखद और रोमांटिक रहेगा। आज आपको अपने बच्चे की शिक्षा में सहयोग करना होगा। वैसे बच्चों के व्यवहार और सफलता से आपको खुशी भी मिलेगी। आज शाम के समय आपको थोड़ा तनाव हो सकता है, क्योंकि परिवार के किसी सदस्य से कोई परेशानी वाली खबर मिल सकती है। यात्रा पर जा रहे हैं तो अपना ध्यान रखें, परेशानी हो सकती है। यदि आप आज कोई निवेश करते हैं तो वह आपको सामान्य लाभ देगा।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

​मिथुन राशि वालों को अतिउत्साह से बचना होगा
​मिथुन राशि वालों को अतिउत्साह से बचना होगा
मिथुन राशि के प्रभाव और आत्मबल में आज वृद्धि होगी। व्यापार में कोई बड़ा लाभ मिलने से आज आप खुश रहेंगे। लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कि, अतिउत्साह से बचें और अत्यधिक लाभ मिलने के कारण आप किसी से कोई ऐसी बात न कहें, जिससे भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़े। आपके लिए सलाह है कि वाणी पर संयम रखें। आज अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो सतर्क रहें, आपकी कोई प्रिय और कीमती चीज खोने या चोरी होने की आशंका है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली को लड्डू का भोग लगाएं।

​कर्क राशि के जातक विरोधियों से सतर्क रहें
कर्क राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपके राशि स्वामी चंद्रमा आज राशि से छठे भाव में चल रहे हैं ऐसे में आपके लिए दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आपको आज सतर्कता से काम लेना होगा नहीं तो परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपके शत्रु आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। किसी पर भी अति विश्वास करने से भी आपको बचने की जरूरत है। माता की सेहत का ध्यान रखे।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को रोटी और गुड़ खिलाएं।

​सिंह राशि वाले लेनदेन में सतर्क रहें
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने काम में सफलता मिलेगी। काफी समय से अटका काम भी आज आपका पूरा हो सकता है। आज आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से लाभ भी पा सकेंग। घर के वरिष्ठजनों का आपको आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। लव लाइफ मे आज आपका दिन सुखद बीतेगा। अगर आप किसी से पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो इस मामले में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन पर खर्च का योग बना हुआ है। यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन की जांच पहले करवा लें।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को अन्न का दान दें।

​कन्या राशि वालों को लाभ मिलेगा
कन्या राशि के लिए आज का दिन अनुकूल है। कारोबार व्यापार में आज आपकी मोटी कमाई हो सकती है। आपको आज सरकारी क्षेत्र से भी लाभ मिलने का योग है। अगर आपका कोई काम बैंक में अटका है तो आज वह पूरा हो सकता है। भाइयों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। लेकिन आपको आज सेहत के मामले में गंभीर रहना होगा, बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर हो सकता है।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी माता को दीप दिखाएं और दूध से अर्घ्य दें।

​तुला राशि वालों के आर्थिक प्रयास सफल होंगे
तुला राशि के लिए आज का दिन अनुकूल है, आपके पुरुषार्थ और पराक्रम में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किया गया काम सफल होगा, आपको आज प्रबंधन क्षमता का भी लाभ मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। धर्म कर्म के कार्यों से भी आज आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका रोमांटिक पल बीतेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा अर्चना करें।

​वृश्चिक राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन लाभकारी और मंगलकारी रहेगा। आपको आज कुछ पुराने निवेश और कार्य का फायदा मिलेगा। नौकरी में अगर आपका अपने किसी साथी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है तो वह आज खत्म हो जाएगा और आपको आज सहकर्मियों से अपेक्षा के अनुसार सहयोग भी मिलेगा। वैसे आज का दिन आपका खर्चीला भी रहेगा, ऐसे में आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी, मन प्रसन्न होगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

​धनु राशि वाले लेन देन में सतर्क रहें
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन वाला रह सकता है। आज आपको अपने व्यवसाय में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आपके विरोधी और प्रतिद्वंद्वी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि आपको आज विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना चाहिए, पैसा फंस सकता है। जीवनसाथी की सेहत नरम रह सकती है। वैसे आज आपको कोई गिफ्ट और अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव के मंत्र ओम नमः शिवाय का जप करें।

​मकर राशि वाले खर्च पर नियंत्रण रखें
मकर राशि के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। आज आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें मिल सकती हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके घर आज मित्रों और मेहमानों का आगमन हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी आज बना सकते हैं। पिता और पैतृक पक्ष से आज लाभ मिलने का भी संयोग बना हुआ है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

​कुंभ राशि वालों का प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनका प्रभाव और सम्मान बढेगा। इन्हें आज अपने क्षेत्र विशेष में आगे बढने का भी मौका मिलेगा। आज आपकी किसी मित्र से मुलाकात होने की भी संभावना बन रही है। अगर आज आप निकट या दूर की यात्रा की योजना बनाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज शाम का समय आपका रोमांटिक और प्रेमपूर्ण बीतेगा।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ चना खिलाएं।

​मीन राशि वालों को उपहार मिल सकता है
मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। किसी चली आ रही परेशानी और समस्या से भी आप आज राहत महसूस करेंगे। यदि आपने किसी से कुछ पैसा उधार लिए हैं तो आज आप उसे चुका सकते हैं। आपको आज किसी मित्र अथवा सहकर्मी के सहयोग से फायदा होगा। आज आपको परिवार के सदस्यों द्वारा कोई उपहार भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग आज कोई नया काम शुरू करते हैं तो इसमें उनको भाग्य का साथ मिलेगा।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।

Tags: 5 नवंबर 2024 आज का भविष्यफल राशिफल

Continue Reading

Previous: आज की तिथि (5 नवंबर 2024)
Next: छग में बदला मौसम का मिजाज

Related Stories

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • Feature
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

April 18, 2026
पश्चिम एशिया संकट के बावजूद ब्याज दरें हो सकती हैं कम, वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन
  • Feature
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

पश्चिम एशिया संकट के बावजूद ब्याज दरें हो सकती हैं कम, वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन

April 6, 2026
कोरिया का ‘आवा पानी झोंकी’ मॉडल बना देश की पहचान, पीएम मोदी ने भी की तारीफ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कोरिया का ‘आवा पानी झोंकी’ मॉडल बना देश की पहचान, पीएम मोदी ने भी की तारीफ

March 29, 2026

Recent Posts

  • ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया
  • गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार
  • RTE पर सरकार की सख्त चेतावनी, प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया
  • छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया

April 18, 2026
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • Feature
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

April 18, 2026
माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • छत्तीसगढ़

माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा

April 10, 2026
MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार

April 9, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया
  • गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार
  • RTE पर सरकार की सख्त चेतावनी, प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.