Skip to content
April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • दिल्ली में फिर निर्भया कांड: ‘एक ऑटो, तीन लोग…’
  • Feature
  • अपराध

दिल्ली में फिर निर्भया कांड: ‘एक ऑटो, तीन लोग…’

Nkc News Desk November 7, 2024

नई दिल्ली. दिल्ली में एक और निर्भया कांड सामने है, जिससे राजधानी एक बार फिर शर्मसार हुई है। जांच में सामने आया है कि पीड़िता इतनी सहमी हुई थी कि वह कुछ नहीं बता पा रही थी। महिला सिपाही संगीता को सोशल वर्कर बनाकर उसकी देखभाल के लिए रखा गया। साथ ही एक ओडिया मूल की महिला को नर्स के रूप में रखा। जब महिला सिपाही संगीता ने उसका विश्वास जीत लिया तो पीड़िता ने सिर्फ ये बताया कि एक अज्ञात ऑटो रिक्शा, तीन व्यक्ति और उनमें से एक शारीरिक रूप से विकलांग था। पीड़िता अपनी मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों और घटना के आघात के कारण घटना के समय और स्थान के बारे में अन्य महत्वपूर्ण विवरण बताने में असमर्थ थी।
21 दिन में 700 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले
ओडिशा की युवती के साथ दरिंदगी करने वाले ऑटो चालक प्रभु महतो का ऑटो राजघाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस प्रभु महतो तक पहुंच गई। इसके बाद दो अन्य आरोपियों प्रमोद उर्फ बाबू व मोहम्मद शमसुल को पकड़ लिया। दक्षिण-पूर्व जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने 21 दिन में 700 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले, 150 से ज्यादा ऑटो का सत्यापन किया। इसके बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पीड़िता का चल रहा उपचार, ये आरोपी हुए गिरफ्तार
अमर उजाला में सराय काले खां में युवती के साथ दरिंदगी मामले में खुलासा छपने के बाद बृहस्पतिवार दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उसका एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसीपी लाजपत नगर ऐश्वर्या सिंह की देखरेख में एएटीएस प्रभारी राजेंद्र सिंह डागर के नेतृत्व में एसआई शुभम चौधरी, एसआई दीप्ति चौधरी, एसआई जितेंद्र, एसआई राजबीर सिंह, एएसआई रूप सिंह व महिला सिपाही संगीता की टीम ने तीन आरोपियों प्रभु महतो, प्रमोद उर्फ बाबू और मोहम्मद शमसुल को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि शुरू में पुलिस के पास कोई सुराग नहीं थी। घटना का स्थान व समय तक पता नहीं था। युवती भी कुछ बता नहीं पा रही थी। एसआई शुभम चौधरी ने करीब 30 किलोमीटर के दायरे में लगे 700 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आखिरकार आरोपी प्रभु का ऑटो सीसीटीवी कैमरों में उस समय कैद हो गया जब वह दरिंदगी करने के बाद युवती को ऑटो से फेंक कर भाग रहा था।
वारदात में विकलांग भी शामिल था
11 अक्तूबर को शराब के आदी आरोपी प्रमोद उर्फ बाबू ने अपनी दुकान बंद की और शराब पीने लगा। उसने पास में बैठी एक लड़की को देखा। शारीरिक रूप से विकलांग शमसुल भी वहां आ गया। दोनों ने मिलकर लड़की को जबरन घसीटकर सुनसान इलाके में ले जाकर दरिंदगी की। इस दौरान वहां से ऑटो लेकर गुजर रहे ऑटो चालक-आरोपी प्रभु महतो ने घटना को देखा और अपराध में शामिल हो गया। आरोपी प्रभु महतो ने फिर से लड़की को अपने ऑटो में जबरन बैठाया और उसके साथ बलात्कार किया।
दो महीने पहले दिल्ली आया था
दो महीने पहले दिल्ली आए बिहार निवासी प्रभु महतो (28) पुत्र रामायण महतो के सात बच्चे हैं। आरोपी प्रभु छठ पूजा की पूर्व संध्या पर दिल्ली छोड़कर बिहार जाने की योजना बना रहा था। गांव अमरतार, तहसील अकबरपुर, जिला अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश निवासी प्रमोद उर्फ बाबू (32) पुत्र गुरदीन तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास चांद मोहम्मद की कबाड़ की दुकान पर काम करता है। इसका परिवार 20 साल पहले दिल्ली आ गया था। बिहार निवासी मोहम्मद शमसुल उर्फ राजू (29) पुत्र मोहम्मद खलील फुटपाथ पर रहता था। इसके एक बच्चा भी है।

Tags: तीन लोग दिल्ली निर्भया कांड: 'एक ऑटो

Continue Reading

Previous: महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर
Next: आज की तिथि (नवम्बर 08, 2024)

Related Stories

पश्चिम एशिया संकट के बावजूद ब्याज दरें हो सकती हैं कम, वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन
  • Feature
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

पश्चिम एशिया संकट के बावजूद ब्याज दरें हो सकती हैं कम, वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन

April 6, 2026
कोरिया का ‘आवा पानी झोंकी’ मॉडल बना देश की पहचान, पीएम मोदी ने भी की तारीफ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कोरिया का ‘आवा पानी झोंकी’ मॉडल बना देश की पहचान, पीएम मोदी ने भी की तारीफ

March 29, 2026
अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने 500 से अधिक महिलाओं को किया सम्मानित

March 10, 2026

Recent Posts

  • माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार
  • RTE पर सरकार की सख्त चेतावनी, प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द
  • पश्चिम एशिया संकट के बावजूद ब्याज दरें हो सकती हैं कम, वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन
  • जिन्दल स्टील ने रचा इतिहास, कोयला गैसीफिकेशन क्रांति से ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सस्टेनेबल स्टील कीराह दिखाई

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • छत्तीसगढ़

माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा

April 10, 2026
MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार

April 9, 2026
RTE पर सरकार की सख्त चेतावनी, प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द
  • education
  • छत्तीसगढ़

RTE पर सरकार की सख्त चेतावनी, प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द

April 7, 2026
पश्चिम एशिया संकट के बावजूद ब्याज दरें हो सकती हैं कम, वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन
  • Feature
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

पश्चिम एशिया संकट के बावजूद ब्याज दरें हो सकती हैं कम, वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन

April 6, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार
  • RTE पर सरकार की सख्त चेतावनी, प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द
  • पश्चिम एशिया संकट के बावजूद ब्याज दरें हो सकती हैं कम, वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन
  • जिन्दल स्टील ने रचा इतिहास, कोयला गैसीफिकेशन क्रांति से ऊर्जा आत्मनिर्भरता और सस्टेनेबल स्टील कीराह दिखाई
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.