Skip to content
April 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम भादुड़ी हुए रिटायर
  • Feature

हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम भादुड़ी हुए रिटायर

Nkc News Desk November 9, 2024

बिलासपुर. हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम भादुड़ी शुक्रवार को रिटायर हो गए. अपने 11 साल के कार्यकाल में उन्होंने कुल 35 हजार 747 मामलों का निराकरण किया, जिसमें से 540 नजीर बने. चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम में हुए विदाई समारोह में जस्टिस भादुड़ी ने कहा कि यह ईश्वर और परिजनों के आशीर्वाद से संभव हो सका. इस दौरान उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट उनके जीवन के स्कीम में नहीं है. हालांकि वे कल से कोर्ट में नहीं बैठेंगे, लेकिन विधि के क्षेत्र में सक्रियता बनी रहेगी.

जस्टिस गौतम भादुड़ी का विदाई समारोह चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के कोर्ट रूम में आयोजित हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत में सीजे सिन्हा ने जस्टिस भादुड़ी के कार्यकाल पर अपनी बात रखते हुए न्यायपालिका में उनके योगदान की सराहना की. इसके बाद महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत सिंह चंदेल और डिप्टी सॉलिसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा ने अपनी बातें रखीं.

हाईकोर्ट जस्टिस गौतम भादुड़ी
रायपुर में हुई प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा
10 नवंबर 1962 को प्रसिद्ध वकील एस के भादुड़ी (पिता) और पी भादुड़ी (दादा) के परिवार में जन्म हुआ. प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा बंगाली कालीबाड़ी स्कूल, रायपुर में हुई, और उसके बाद सेंट पाल हायर सेकेंडरी स्कूल, रायपुर से माध्यमिक शिक्षा पूरी की. पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय, रायपुर से बीकाम और एलएलबी की डिग्री ली. एलएलबी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया. वे उस सोसायटी से जुड़े थे, जो रायपुर में तीन कालेज चलाती है, जिनके नाम दुर्गा कालेज, विवेकानंद कालेज और अपने दादा द्वारा स्थापित ला कालेज. शैक्षिक सोसायटी और क्षेत्रीय सोसाइटियों के भी सदस्य रहे.

वर्ष 1985 में शुरू की वकालत
वर्ष 1985 में वकालत की प्रैक्टिस में शामिल हुए. छत्तीसगढ़ और तत्कालीन मध्य प्रदेश राज्य के अधिकार क्षेत्र के भीतर विभिन्न अधीनस्थ न्यायालयों और उच्च न्यायालय में वकालत की. वर्ष 2000 में बिलासपुर आए. सरकारी वकील के रूप में काम किया और उसके बाद बिलासपुर के महाधिवक्ता कार्यालय में उप महाधिवक्ता के रूप में पदोन्नत हुए और 2003 तक इस पद पर बने रहे. इसके बाद निजी तौर पर प्रैक्टिस की. सिविल, आपराधिक, संवैधानिक, कंपनी, श्रम मामलों को निपटाया. सीबीआइ के लिए स्थायी वकील रहे. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों – सेल, एनटीपीसी, बैंकों और कई निजी कार्पोरेट निकायों के लिए भी स्थायी वकील रहे.

16 सितंबर 2013 को बने छग हाई कोर्ट जज
16 सितंबर 2013 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए. 08 मार्च 2016 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. उन्होंने 11 मार्च 2023 से 29 मार्च 2023 तक छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (कार्यवाहक) का पदभार संभाला.

Tags: गौतम भादुड़ी छत्तीसगढ़ जस्टिस रिटायर हाईकोर्ट

Continue Reading

Previous: केंद्रीय परिवहन मंत्री ने छत्तीसगढ़ को दी 20 हजार करोड़ की सौगात
Next: सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत के रोड शो में उमड़ पड़ा जनसैलाब 

Related Stories

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • Feature
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

April 18, 2026
पश्चिम एशिया संकट के बावजूद ब्याज दरें हो सकती हैं कम, वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन
  • Feature
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

पश्चिम एशिया संकट के बावजूद ब्याज दरें हो सकती हैं कम, वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन

April 6, 2026
कोरिया का ‘आवा पानी झोंकी’ मॉडल बना देश की पहचान, पीएम मोदी ने भी की तारीफ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कोरिया का ‘आवा पानी झोंकी’ मॉडल बना देश की पहचान, पीएम मोदी ने भी की तारीफ

March 29, 2026

Recent Posts

  • पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख
  • ‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • अबूझमाड़ के अंतिम छोर में विशेष शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ
  • महंगी किताबें खरीदने का दबाव, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर राज्यों को नोटिस
  • पुण्यतिथि विशेष: छत्तीसगढ़ की पहली पत्रिका निकालने वाले साहित्यकार और पत्रकार पं. माधवराव सप्रे, मराठी ग्रंथ रामदास बोध का हिंदी अनुवाद किया था

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख
  • छत्तीसगढ़

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख

April 26, 2026
‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

April 26, 2026
अबूझमाड़ के अंतिम छोर में विशेष शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंतिम छोर में विशेष शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

April 26, 2026
महंगी किताबें खरीदने का दबाव, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर राज्यों को नोटिस
  • राष्ट्रीय

महंगी किताबें खरीदने का दबाव, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर राज्यों को नोटिस

April 23, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख
  • ‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • अबूझमाड़ के अंतिम छोर में विशेष शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ
  • महंगी किताबें खरीदने का दबाव, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर राज्यों को नोटिस
  • पुण्यतिथि विशेष: छत्तीसगढ़ की पहली पत्रिका निकालने वाले साहित्यकार और पत्रकार पं. माधवराव सप्रे, मराठी ग्रंथ रामदास बोध का हिंदी अनुवाद किया था
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.