Skip to content
June 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • आज का राशिफल (14 नवंबर 2024)
  • adhytma
  • Feature

आज का राशिफल (14 नवंबर 2024)

Nkc News Desk November 13, 2024

14 नवंबर का राशिफल बता रहा है कि आज अश्विनी नक्षत्र से चंद्रमा दिन रात मेष राशि में संचार करेंगे और मेष राशि के स्वामी मंगल के साथ राशि परिवर्तन योग का निर्माण करेंगे। साथ ही आज चंद्रमा से दूसरे भाव में गुरु के होने से भी शुभ योग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष, मिथुन और मकर के अलावा किन-किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। जानें आज का मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल विस्तार पूर्वक।

​मेष राशि को सुख लाभ मिलेगा, खर्च भी होगा
मेष राशि के लिए आज का दिन शुभ, सुखद और लाभदायक रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आज हल हो सकता जिससे आप राहत की सांस लेंगे। माता की ओर से आज धन लाभ होगा। कार्य में सफलता मिलने से प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सहयोग और खुशी मिलेगाी। आज आकस्मिक धन खर्च का योग बन रहा है इसलिए आर्थिक मामलों में सतर्कता बनाए रखें वैसे आज आपको पूर्व में किए निवेश का फायदा मिल सकता है। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीविष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

​वृषभ राशि वालों के नए संबध बनेंगे
वृषभ राशि के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है। वैसे लव लाइफ में प्रेमी से खुशी मिलेगी। किसी नए संबंध के बनने के भी आसार हैं। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। व्यापारी वर्ग आज दोपहर तक कारोबार में काफी व्यस्त रह सकते हैं। शाम के बाद का समय राहतकारी रहेगा। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

​मिथुन राशि को आज लाभ मिलेगा
मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। दांपत्य जीवन में प्यार के बावजूद किसी बात को लेकर खट्टी मीठी तकरार हो सकती है। प्यार के मामले में आपको सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति के योग बने हैं, अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा और आंखों एवं पीठ से जुड़ी समस्या हो सकती है। बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

​कर्क राशि के लिए आज खर्च बढ़ा रहेगा
​कर्क राशि के लिए आज खर्च बढ़ा रहेगा
कर्क राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपका तनावपूर्ण रह सकता है। आपके ऊपर आज काम का अतिरिक्त दबाव रहेगा। स्वास्थ्य में भी आज नरमी रहेगी। लव लाइफ में आप अपने रिश्ते को लेकर कुछ प्लान कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम के साथ तकरार का भी योग बना हुआ है। आपको आज किसी कारण से यात्रा पर भी जाना होगा। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा। आर्थिक मामलों में सितारे बताते हैं कि आज आमदनी की तुलना में खर्च बढा रहेगा।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

​सिंह राशि को परिश्रम का लाभ मिलेगा
सिंह राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज परिश्रम का लाभ मिलेगा। भाग्य भी आपकी सफलता में सहायक रहेगा। आपकी कोई चाहत आज पूरी होगी जिससे आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्रों में भाग्य का साथ मिलेगा और प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर होगा। जीवनसाथी को आज कोई उपलब्धि मिल सकती है, जिससे आपको खुशी मिलेगी। मौज-मस्ती और शौक की चीजों पर आज आप धन खर्च कर सकते हैं।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी की मंजरी आज भगवान विष्णु को अर्पित करें।

​कन्या राशि का भाग्य साथ देगा
कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज भाग्य का सितारा चमकेगा। आज कमाई में वृद्धि होने से आपको खुशी मिलेगी। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बेहतर है। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपको बातचीत में संयम रखना होगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ और चना खिलाना शुभ रहेगा।

​तुला राशि को धन लाभ मिलेगा
तुला राशि के लिए आज का दिन लाभदायक है। ससुराल वालों से मिलने का मौका मिलेगा, लेकिन आज किसी बात को लेकर मन परेशान भी हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से विवाद होने की आशंका है इसलिए बात व्यवहार संयमित रखें। घर में किसी वस्तु की खरीदारी को लेकर मतभेद हो सकता है। बच्चों को लेकर भी आज चिंता होगी। सेहत का ध्यान रखें।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​वृश्चिक राशि के लिए खुशनुमा दिन
वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका खुशनुमा बीतेगा। वैवाहिक जीवन में आज आप प्रेम और खुशी पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आप आज कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते है। आपके घर किसी मित्र और मेहमान का भी आगमन हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। धन लाभ होगा। लेकिन शाम का समय बहुत खर्चीला होने के बचत मुश्किल रहेगा। खान पान में संयम बरतें।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ सुबह शाम करें।

​धनु राशि के जातक शत्रुओं से सतर्क रहें
धनु राशि के जातकों को आज किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रभाव और सम्मान में आज वृद्धि होगी। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। खर्च में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। घर के बड़ों से लाभ और सहयोग पाएंगे। किसी मित्र और संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

​मकर राशि वालों की आय बढ़ेगी
मकर राशि के लिए आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। दांपत्य जीवन में सुखद पल आएंगे, जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा का संयोग बन सकता है। आय में वृद्धि होगी, बिजनेस में आज कमाई का अच्छा संयोग बना है। कैटरिंग और होटल के काम से जुड़े जातकों की अच्छी कमाई होगी। नौकरी करने वाले के मन में नौकरी बदलने का विचार आ सकता है। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार मिल सकता है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें शुभ रहेगा।

​कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा
आज के दिन कुंभ राशि के जातक पारिवारिक जीवन में व्यस्त रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको माता पिता से स्नेह सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई बातचीत चल रही है तो आज डील आगे बढेगी और बात पक्की हो सकती है। मनोकामना पूर्ति से आर्थिक लाभ भी आज आपको प्राप्त होगा। शाम को मनोरंजक पल बिताएंगे, किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद भी ले सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखने का पूरा प्रयास रहेगा। खानपान में लापरवाही से बचें।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाएं।

​मीन राशि के लिए दिन लाभदायक
मीन राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपको आज कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा आपकी लाभदायक और सुखद रहेगी। आज मीन राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। प्यार के मामले में आज का दिन रोमांटिक रहेगा। सहकर्मियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दिन का दूसरा भाग कामकाज और कारोबार के लिहाज से अच्छा है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें और हल्दी से तिलक करें।

Tags: 14 नवंबर 2024 आज का राशिफल

Continue Reading

Previous: आज की तिथि ( नवम्बर 14, 2024)
Next: प्राइवेट अस्पताल में  आठ महीने की गर्भवती महिला की मौत, पति ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Related Stories

आज की तिथि – जून 02, 2026
  • adhytma

आज की तिथि – जून 02, 2026

June 1, 2026
रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर
  • Feature
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर

May 20, 2026
अब भारत में बंद होगी फालतू विदेशी सामानों की एंट्री!
  • Feature
  • राष्ट्रीय

अब भारत में बंद होगी फालतू विदेशी सामानों की एंट्री!

May 20, 2026

Recent Posts

  • अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न
  • वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि
  • खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश
  • जापान के शाही आम ने बस्तर में दी दस्तक, क्या ‘मियाज़ाकी’ बदल सकता है किसानों की किस्मत?

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न
  • education
  • छत्तीसगढ़

अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न

June 3, 2026
वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • education
  • व्यापार

वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी

June 3, 2026
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि

June 3, 2026
खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश

June 3, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न
  • वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि
  • खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश
  • जापान के शाही आम ने बस्तर में दी दस्तक, क्या ‘मियाज़ाकी’ बदल सकता है किसानों की किस्मत?
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.