Skip to content
June 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • अदाणी फाउंडेशन ने मनाया ‘राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह’
  • Feature
  • lekh
  • छत्तीसगढ़

अदाणी फाउंडेशन ने मनाया ‘राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह’

Nkc News Desk November 22, 2024

 कई तरह के जागरूकता अभियानों का किया गया संचालन

रायपुर। अदाणी फाउंडेशन द्वारा तिल्दा विकासखंड के छह गांव रायखेड़ा, गैतरा, चिचोली, गौरखेड़ा और भाटापारा में 15 नवंबर से 21 नवंबर 2024 के बीच “राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह” का आयोजन किया गया. अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर के सामाजिक सहभागिता के तहत समीपस्थ ग्रामों में चलाए जा रहे सुपोषण कार्यकम के अंतर्गत सप्ताहभर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाये गए. इस दौरान 671 गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं के बीच सुपोषण संगिनियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर व आंगनवाड़ी में सामूहिक रूप से नवजात शिशु सुरक्षा जागरूकता रैली, समूह चर्चा, परिवार परामर्श, दीवार लेखन आदि जागरूकता अभियानों का संचालन किया.इस जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य, समाज के हर वर्ग में स्वास्थ्य-रक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना, नवजात शिशुओं का रख-रखाव करना, समय से टीकाकरण, आईएफए की गोली का सेवन, हाथ धोने की विधि का लगातार उपयोग करना और गन्दगी का सही तरह से निपटारे के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.

सुरक्षा सप्ताह के प्रत्येक दिन गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओं को सुपोषण संगिनियों द्वारा स्तनपान का महत्व समझाते हुए उससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, स्तनपान के समय शिशु को पकड़ने का सही तरीका तथा कंगारू मदर केयर में हाइपोथर्मिया (अधिक ठंड पर उपचार) पर जागरूक किया.

इसके साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया. इस दौरान गर्भावस्था के 1000 दिन का महत्व समझाया गया व विविधता वाला भोजन, गर्भावस्था से पहले व गर्भावस्था के बाद की देखभाल, जन्म के तुरंत बाद स्तनपान आदि पर समूह चर्चा जैसे अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास की आंगनवाड़ी की कार्यकर्ताओं, सुपोषण संगिनी एवं फाउंडेशन के सदस्यों ने अपना योगदान दिया.

सुपोषण कार्यक्रम की हितग्राही ग्राम भाटापारा निवासी श्रीमती संध्या साहू ने कहा की इस कार्यक्रम से हम सभी शिशुवती व गर्भवती महिलायें बहुत खुश हैं, इससे हमें स्वछता, स्वाथ्यय और खान-पान सम्बंधित जानकारी घर पर ही मिल जाती है साथ ही पौष्टिक भोजन बनाकर कुकिंग डेमो भी किया जाता है, ग्राम रायखेड़ा निवासी एक और हितग्राही श्रीमती बिंदु ध्रुव ने कहा सुपोषण कार्यक्रम में स्तनपान के तरीके व् नवजात शिशु देखभाल के लिए जो जानकारी दी जाती है जैसे – ‘कंगारू मदर केयर व् बच्चे को गर्म रखने के लिए कपडे में लपेट कर कैसे रखे’ जो बहुत ही उपयोगी जानकारी है. इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास सुपरवाइज़र श्रीमती श्वेता तारक ने उपस्थित होकर कार्यक्रम सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और सभी का उत्साहवर्धन किया.

अदाणी पावर लिमिटेड, रायपुर के सामाजिक सरोकारों के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम रायखेड़ा, भाटापारा, गैतरा, खपरी, चिचोली, मुरा, मोहरेंगा, गौरखेड़ा, ताराशिव, छतोद, कोनारी और खमहरिया सहित कुल 12 गांवों के होनहार बालकों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं. जिसके अंतर्गत केन्द्रीय शिक्षण मण्डल से सम्बद्ध जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु निःशुल्क नवोदय कोचिंग केंद्र का संचालन कर रहा है. साथ ही अंचल में गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा, शिक्षा और आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रमों का संचालन भी नियमित रूप से किया जा रहा है.

Tags: ‘राष्ट्रीय नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह’ अदाणी फाउंडेशन

Continue Reading

Previous: कृषि मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे में घायल
Next: वनांचल के लोगों को उद्यानिकी और मत्स्य पालन से जोड़े: वन मंत्री केदार कश्यप

Related Stories

वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • छत्तीसगढ़

वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती

June 1, 2026
बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • छत्तीसगढ़

बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार

June 1, 2026
छग में महंगी होगी बिजली
  • छत्तीसगढ़

छग में महंगी होगी बिजली

June 1, 2026

Recent Posts

  • रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • आज का राशिफल

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • krishi

रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद

June 2, 2026
टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • कृषि

टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर

June 2, 2026
वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • छत्तीसगढ़

वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती

June 1, 2026
बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • छत्तीसगढ़

बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार

June 1, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • आज का राशिफल
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.