आरंग. विधायक गुरु श्री खुशवंत साहेब जी के प्रयास से आरंग विधानसभा को मिली करोड़ों स्वीकृति . आप सभी जानते हैं कि विधायक गुरु साहेब जी ने विधानसभा चुनाव जीतने के पश्चात आभार रैली के दौरान आम सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हम शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर मजबूत कदम उठाएंगे और शिक्षा और स्वास्थ्य को सुदृढ़ करेंगे। विधायक गुरु साहेब जी के द्वारा लगातार आरंग विधानसभा को बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है।

1 आरंग में व्यवहार न्यायालय का शुभांरभ कार्य 02 दिसंबर 2024 को हुआ।
2 सब्जी मंडी भंडारी तालाब का सौंदर्याकरण एवं जीर्णोध्दार सुव्यवस्थित करने कार्य प्रगतिरत है।
3 आरंग राजा मोरध्वज महोत्सव हेतु द्वारा 10 लाख प्रतिवर्ष स्वीकृती प्राप्त हुई।
4 संग्राहालय हेतु पुरातत्व विभाग से 25 लाख रूपये स्वीकृत है।
5 प्रतियोगिता परीक्षाओं हेतु युवाओं के लिए लाईब्रेरी आरंग में संचालित।
6 मान. सी.एम. सर जी का घोषणा भंडारपुरी मेला हेतु प्रतिवर्ष 20 लाख राशि स्वीकृत, एवं मेला स्थल में मंच एवं शेड निर्माण कार्य के लिए 30 लाख स्वीकृत।
7 सेजा से संडी मार्ग के लिए 32.70 करोड़ रूपये स्वीकृत।
8 तुलसी रसौटा माईनर नाली निर्माण कार्य हेतु 10 करोड़ रूपये स्वीकृत ।
9 भैसा चपरीद गोढ़ी हाई स्कूल नवीन भवन हेतु कमशः प्रत्येक के लिए 1.21 करोड़ स्वीकृत।
10 भंडारपुरीधाम मोतीमहल के लिए 19 करोड़ स्वीकृत।
11 विश्राम गृह आरंग प्रथमतल विस्तार के लिए 4 करोड़ स्वीकृत।
12 भंडारपुरीधाम सर्वांगिण विकास के लिए 50 लाख स्वीकृत।
13 मिनी स्टेडियम जीर्णोध्दार के लिए 10 लाख रूपयें स्वीकृत।
14 अटल समरस्ता भवन प्रथम तक के लिए 20 लाख रूपये स्वीकृत।
15 सेक्टर 28 नवारायपुर में नवीन महाविद्यालय के लिए भूति आबंटन शुल्क लगभग 2.50 करोड रूपये शासन द्वारा स्वीकृत ।
आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में स्वीकृत विकास कार्यों की सूची

