Skip to content
September 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • विधायक पुरंदर मिश्रा ने एक वर्ष के कार्यकाल में किया ऐतिहासिक विकास प्रदर्शन, 22 वार्ड में 22करोड़ के निर्माण कार्य
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विधायक पुरंदर मिश्रा ने एक वर्ष के कार्यकाल में किया ऐतिहासिक विकास प्रदर्शन, 22 वार्ड में 22करोड़ के निर्माण कार्य

Nkc News Desk December 4, 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा किया और सभी वर्गों के चेहरे पर खुशियां बिखेरी हैं: विधायक पुरंदर

रायपुर। उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने पंचवर्षीय कार्यकाल का एक साल कल पूरा होने पर जनता जनार्दन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया है। उन्होंने दावा किया कि अपनी विधानसभा में उन्होंने एक साल में 22 वार्ड में 22 करोड का विकास कार्य कराया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा किया और सभी वर्गों के चेहरे पर खुशियां बिखेरी हैं। श्री मिश्रा ने आज एक पत्रकार वार्ता में बताया कि विधायक चुने जाने के बाद मैंने रायपुर उत्तर विधानसभा का दौरा करते हुए प्रमुख समस्याओं को जाना-समझा और उसके निराकरण का हरसंभव प्रयास किया। कुछ समय आचार संहिता में निकला लेकिन इससे विकास कार्यों में कोई रुकावट नही आई। उन्होंने बताया कि एक साल में उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है देवेन्द्र नगर-मण्डी गेट-कांपा मार्ग वाल्टेयर रेलवे लाईन पर 3870 लाख की लागत का अंडरब्रिज का निर्माण कार्य, पंडरी-मोवा मार्ग पर प्रस्तावित 1300 लाख का फ्लाई ओवर निर्माण कार्य, शंकर नगर चौक पर लोधीपारा से कचना मार्ग पर टर्निंग प्वाईंट के पास 7200 लाख की लागत का ग्रेड सेपरेटर फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य प्रमुख रूप से शामिल है। इन सभी कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। श्री मिश्रा ने बताया कि खम्हारडीह में 2500 कि.ली. की क्षमता का नया जलागार निर्माण कार्य 23.38 करोड़ की लागत से प्रस्तावित है इसकी अनुमति जल्द ही मिल जाएगी। इसके बाद क्षेत्र की जनता को जलापूर्ति ज्यादा आसान एवं सुलभ हो सकेगी। उन्होंने बताया कि ये सारे विकास कार्य विधायक निधि एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से किए जा रहे हैं जिसके लिए सीएम विष्णु देव साय जी का हदय से आभारी हूं। जगन्नाथ मंदिर के चेयरमेन, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि भगवान जगन्नाथ के आर्शीवाद से मैंने 1121 लाख की राशि से सभी 22 वार्डों में विकास कार्य कराए, इनमें सी.सी. रोड, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, मंदिरों के जीर्णोद्धार, शासकीय स्कूलों के जीर्णोद्धार एवं उनके आवश्यकता के अनुसार फर्नीचर, कम्प्यूटर, आलमारी एवं अन्य उपकरण की आपूर्ति तथा विभिन्न उद्यानों के सौंदर्गीकरण के मद में विकास कार्य किया गया है। रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने आगे बताया कि रायपुर उत्तर में कुल 22 वार्ड हैं। मुख्य रूप से जोन क्रमांक 02, 03, 04 एवं जोन क्रमांक 09 एवं 10 का कुछ भाग है। वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में विधायक निधि मद से क्रमशः 98.66 लाख एवं 285.00 लाख, वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से क्रमशः 912.93 लाख एवं 600.36, वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में प्रभारी मंत्री मद से क्रमशः 33.33 लाख एवं 75.00 लाख, डी.एम.एफ. मद से 123.54 लाख, धर्मस्व मद से 23.00 लाख, इस प्रकार वर्ष 2023-24 में 1121.96 लाख रुपये तथा वर्ष 2024-25 में 960.36 लाख रुपये, 15वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत 2.47 करोड रुपये का कार्य प्रस्तावित किया गया है। इस प्रकार कुल 2330.02 लाख रुपये का विकास कार्य किया गया है।
22 वार्डों में 22 करोड़ का विकास कार्य

वीरांगना अवंति बाई वार्ड 66.65 लाख, मोतीलाल नेहरू वार्ड में 35 लाख, कालीमाता वार्ड में 52 लाख, महात्मा गांधी वार्ड में 67 लाख, राजीव गांधी वार्ड में 78 लाख, रमण मंदिर वार्ड में 27 लाख, इंदिरा गांधी वार्ड 36 लाख, शहीद हेमू कालाणी वार्ड में 142 लाख, गुरु गोविंद सिंह वार्ड में 68 लाख, शंकर नगर वार्ड में 102 लाख, नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड 148 लाख, शहीद वीरनारायण सिंह में 104 लाख, लाल बहादूर शास्त्री वार्ड में 34 लाख, पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड 140 लाख, हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड में 35 लाख, तात्यापारा वार्ड में 10 लाख, मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड में 02 लाख, मदर टेरेसा वार्ड में 129 लाख तथा गुरु घासी दास वार्ड में 25 लाख का विकास कार्य करवाने की पहल की है। श्री मिश्रा ने बताया कि देवेन्द्रनगर में आंतरिक मार्ग डामरीकरण कार्य, भावना नगर श्रीराम नगर एवं खम्हारडीह में आंतरिक मार्ग डामरीकरण कार्य एवं जिला रायपुर की सीमा क्षेत्रांतर्गत डामरीकरण हेतु 795.63 लाख की निविदा प्रक्रिया लंबित है, इसकी प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही प्रमुख सड़कों का डामरीकरण किया जायेगा। इसी तरह जयस्तंभ चौक से फाफाडीह चौक तक स्मार्ट सड़क निर्माण एवं शास्त्री चौक से जेल रोड, नमस्ते चौक होते हुए त्रिमूर्ति नगर चौक तक स्मार्ट सड़क निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि उरकुरा-डब्ल्यूआरएस से लाभांडी होते हुए एनएच 53 तक मार्ग निर्माण हेतु माननीय केन्द्रीय रेल मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को रेलवे अधिकृत भूमि क्षेत्र संबंधी होने के कारण निर्माण हेतु आवश्यक अनुमति हेतु पत्र जारी किया गया है। उपरोक्त मार्ग के निर्माण से न केवल बिलासपुर से रायपुर आने वाले जनमानस को सुलभ सहज मार्ग उपलब्ध होगा साथ ही रायपुर के अन्य आंतरिक मार्गों का ट्रैफिक दबाव कम होगा। इस मार्ग के निर्माण से उरकुरा, बीरगांव, उरला, भनपुरी, मोवा, पंडरी, शंकर नगर, कचना, लाभांडी के लगभग 5,000 आबादी को अत्यंत राहत मिलेगी। उपरोक्त मार्ग रायपुर के विभिन्न आंतरिक मार्गों को नेशनल हाईवे से जोड़ने में कारगर सिद्ध होगा। इसी प्रकार एनएच 130बी से लाभांडी होते हुए एनएच 53क रेल्वे लाईन से समानांतर मार्ग किया जाना अत्यंत आवश्यक है जिससे जनमानस को सुलभ सहज मार्ग उपलब्ध होगा। इसी तरह काशीराम नगर, शताब्दी नगर, तेलीबांधा थाना के पीछे अतिवृष्टि से जलभराव की स्थिति निर्मित होती है इस संबंध में अधिग्रहित क्षेत्र नेशनल हाईवे के होने से प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल खेल मैदान को पूर्ण रूप से उन्नयन कर मण्डी से लगे अतिरिक्त भूमि को खेल मैदान घोषित करने के संबंध में माननीय मंत्री, कृषि कल्याण एवं किसान कल्याण छ.ग. शासन को पत्र लिखा गया है, स्वीकृति अपेक्षित है। साय सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी के अंतर्गत महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख मातृशक्ति को प्रतिमाह 1000/- देकर उनके चेहरे पर खुशहाली लाने का कार्य किया है। इसके अलावा पीएससी परीक्षा को पारदर्शी बनाना, भ्रष्टाचारियों को जेल भेजना, 9 लाख आवास बनाना, किसानों को अतिरिक्त बोनस देना और डेढ लाख मिट्रिक टन धान खरीदी कर अन्न देवता का सम्मान किया है इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का अभिनंदन करता हूं।जो भी मदद के लिए आया, सबको संतुष्ट किया। श्री मिश्रा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ के आशिर्वाद से मैंने सबकी हरंसभव मदद की। व्यक्तिगत तौर पर भी चाहे वह पार्टी का कार्यकर्ता हो या आम नागरिक, सभी को संतुष्ट करने का प्रयास किया है। विधायक स्वेच्छानुदान की राशि से आर्थिक मदद करने, गरीबों का ईलाज कराने व उन्हें हरसंभव सहायता देने के कई सफल प्रयास किए हैं। आने वाले चार सालों में भी यह जज्बा बरकरार रहेगा, व पूरे सामर्थ्य के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे।

रायपुर उत्तर विधानसभा के लिए भविष्य की विकास योजनाएं

  • 1. अवंति विहार में दिव्यांग पार्क
  • 2. पंडरी मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग
  • 3. कलेक्ट्रेट मल्टीलेवल पार्किंग उपयोग के लिए नई योजना
  • 4. तेलीबांधा से कचना फाटक तक एक बाई पास सड़क
  • 5. W.R.S. से मंदिर हसौद, छेरीखेरी तक बाई पास अप्रोच रोड़
  • 6. कृषि उपज मंडी के पास से नया अंडर ब्रिज योजना
  • 7. खालसा स्कूल से मोवा थाना तक ओवरब्रिज लगभग 250 करोड़ की लागत से
  • 8. तेलीबांधा थाने से गायत्री नगर, अवंति विहार, कविता नगर को डुबान से बचाने के लिए नया नाला निर्माण
  • 9. एकात्म परिसर वार्ड में नया नाली निर्माण कार्य

Tags: 22 वार्ड में 22करोड़ ऐतिहासिक विकास प्रदर्शन पुरंदर मिश्रा विधायक

Post navigation

Previous आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने एक वर्ष के कार्यकाल में किया ऐतिहासिक विकास प्रदर्शन
Next CEO ने 10 पंचायत सचिवों को थमाया नोटिस

Related Stories

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026

Recent Posts

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.