

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग के एक सरकारी अस्पताल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में अस्पताल के डाॅक्टर और स्टाफ मरीजों का उपचार करना छोड़ चिकन पार्टी करते नजर आ रहे है। डाॅक्टरों और अस्पताल स्टाफ की इस करतूत का वीडियो किसी ने रिकाॅर्ड कर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया, जिसके बाद डाॅक्टरों के कार्यप्रणाली का जमकर विरोध हो रहा है। वहीं, इस पूरे मामले की शिकायत मिलने के बाद सीएमएचओ ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।दरअसल, ये पूरा मामला धमधा ब्लाॅक के कन्हारपुरी के सरकारी अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार की दोपहर में अस्पताल के डाॅक्टर और स्टाफ ने अस्पताल में मुर्गा-भात, पापड़ और सलाद बनवाया था। अस्पताल के पीएचसी सेंटर के कमरे में पूरा किचन सजा हुआ था। पार्टी में अस्पताल के डाॅक्टर, प्रोग्राम मैनेजर कंपाउंडर सहित 13 लोग लगे हुये थे।
इसी बीच किसी ने डाॅक्टरों के पार्टी का वीडियो बना लिया। वीडियो में देख सकते हैं कि डाॅक्टर पत्तल में चावल, सलाद और पानी लेकर चिकन का इंतेजार कर रहे है। वहीं, वीडियो में ये भी दिख रहा है कि एक कढ़ाई में चिकन बन रहा है और दूसरे में पापड़ निकाला जा रहा है।
