एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम ने किया ट्रैंकुलाइज
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर कोरिया वनमंडल के अंतर्गत आने वाले नगर निगम चिरमिरी के रिहायशी इलाकों में बीते एक सप्ताह से विचरण कर रही बाघिन को ट्रैंकुलाइज करने के बाद सुरक्षित रेस्क्यू (Tiger rescue) कर लिया गया है। बता दें कि सोमवार को सरगुजा से वन संरक्षक (वन्यप्राणी) केआर बढ़ई की अगुवाई में बाघिन को रेस्क्यू करने कानन पेंडारी से डॉ. पीके चंदन, तमोर पिंगला एलीफेंट रेस्क्यू सेंटर से डॉ. अजीत पांडेय व जंगल सफारी रायपुर से डॉ. वर्मा पहुंचे थे। उनकी निगरानी में सोमवार की शाम करीब 4 बजे बाघिन को रेस्क्यू कर सुरक्षित ले जाया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो वन मंत्री ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया है।

