Skip to content
October 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • HMPV Advisory: भारत में अब तक तीन मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क;
  • Feature
  • health
  • छत्तीसगढ़

HMPV Advisory: भारत में अब तक तीन मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क;

Nkc News Desk January 6, 2025

चीन में फैल रहे नए ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। वहीं इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कर्नाटक में दो बच्चों में संक्रमण पाया है। जानकारी के मुताबिक, तीन महीने की बच्ची और आठ महीने के बच्चे में ये संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा गुजरात में भी एक दो महीने के बच्चे में संक्रमण मिला है।
हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं- जेपी नड्डा
इस सबके बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की तरफ से केंद्र की तैयारियों और नए वायरस को लेकर तमाम बातें साझा की गई है। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि, हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं और पड़ोसी देशों में वायरस की हालात पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम तैयार हैं, सभी कदम उठा रहे हैं, हमारी सभी पहलुओं पर निगरानी है। जेपी नड्डा ने कहा कि ये कोई नया वायरस नहीं है, 2001 में ही वायरस की पहचान हुई थी।
बंगाल में अब तक एचएमपीवी का कोई केस नहीं- ममता बनर्जी
वहीं इस नए वायरस को लेकर राज्य सरकारें भी अलर्ट मोड पर हैं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि राज्य में अब तक ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) का कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा, ‘बंगलूरू में दो मामले सामने आए हैं। यहां अभी तक हमें ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। हमारे मुख्य सचिव ने पहले ही एक बैठक की है और एहतियाती कदम उठाए हैं।’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमारे पास इस संबंध में (एचएमपीवी मामलों) ऐसा कोई अलर्ट नहीं है। अगर कोई है, तो मैं आपको बता दूंगा। हमारी सरकार हमेशा लोगों की सेवा में है; आपने कोविड महामारी के दौरान यह देखा है।’

घबराने की कोई बात नहीं- कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री
इधर कर्नाटक में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के दो मामलों का पता चलने के बाद, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि जो संक्रमण पाया गया है, वह देश में मौजूद पुराने वायरस के कारण है और यह जानलेवा नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मंत्री ने कहा कि दोनों संक्रमित बच्चे ‘सामान्य’ हैं, और लोगों को सामान्य एहतियाती उपायों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘एचएमपीवी से संक्रमित दो बच्चे बेंगलुरु के बैपटिस्ट अस्पताल में हैं। एक तीन महीने का है, जिसे दिसंबर में ही छुट्टी दे दी गई है, और दूसरा आठ महीने का है, जिसे कल तक छुट्टी मिलने की संभावना है। वे दोनों सामान्य हैं।’

लॉकडाउन जैसा कुछ भी नहीं है- दिनेश गुंडू राव
उन्होंने आगे कहा, ‘इससे (नए वायरस) डरना, मास्क पहनने को लेकर लोगों को जागरूक करना और लॉकडाउन लागू होने की आशंका होना – ऐसा कुछ भी नहीं है। अभी तक ऐसी कोई बात नहीं है। केंद्र सरकार और आईसीएमआर हमारे संपर्क में हैं। माइक्रोबायोलॉजिस्ट और अन्य विशेषज्ञों की एक बैठक होगी, जिसमें आगे की सावधानियों के बारे में चर्चा की जाएगी।’ मीडिया से अनावश्यक भय पैदा न करने का अनुरोध करते हुए मंत्री ने कहा, ‘कुछ सामान्य बातें बताई गई हैं, जैसे लक्षण दिखने पर सावधानी बरतें, अपने हाथों को बार-बार धोते रहें, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।’

राजस्थान में भी एचएमपीवी को लेकर एडवायजरी जारी
राजस्थान के डूंगरपुर जिले की एक बच्ची HMPV संक्रमित पाई गई थी, जिसका फिलहाल अहमदाबाद में इलाज चल रहा है। हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि इसके लिए फिलहाल कोई दवा नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की, जिसके बाद राजस्थान में भी चिकित्सा विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। राजस्थान के डायरेक्टर पब्लिक हेल्थ डॉ. रवि प्रकाश माथुर का कहना है कि चीन में इस वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसको लेकर राजस्थान में भी एडवाइजरी जारी गई है।

Tags: Advisory HMPV भारत स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क;

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में अब 2.11 करोड़ मतदाता : पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर ज्यादा
Next आज की तिथि

Related Stories

NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा

October 30, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना

October 30, 2026
विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
  • lekh
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल

October 30, 2026

Recent Posts

  • NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना
  • यूरोप के एनर्जी मार्केट में बजेगा अडानी का डंका, बना डाला 31 हजार करोड़ का प्लान
  • विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
  • विशेष लेख :’सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल’

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा

October 30, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना

October 30, 2026
यूरोप के एनर्जी मार्केट में बजेगा अडानी का डंका, बना डाला 31 हजार करोड़ का प्लान
  • व्यापार

यूरोप के एनर्जी मार्केट में बजेगा अडानी का डंका, बना डाला 31 हजार करोड़ का प्लान

October 30, 2026
विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
  • lekh
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल

October 30, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • NMDC की बालिका शिक्षा योजना : इस साल 290 आदिवासी छात्राओं का चयन, नर्सिंग के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा तक बढ़ा योजना का दायरा
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना
  • यूरोप के एनर्जी मार्केट में बजेगा अडानी का डंका, बना डाला 31 हजार करोड़ का प्लान
  • विशेष लेख : महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
  • विशेष लेख :’सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल’
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.