Skip to content
September 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • भाजपा का सत्ता वापसी के लिए ओबीसी पर दांव, नेताओं का कद भी बढ़ेगा
  • Uncategorized

भाजपा का सत्ता वापसी के लिए ओबीसी पर दांव, नेताओं का कद भी बढ़ेगा

NKC News January 28, 2023
रायपुर भाजपा छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव को देखते हुए जल्दी ही कुछ प्रमुख नेताओं का कद बड़ा करने जा रही है। मोदी मंत्रिमंडल से लेकर संगठन में ऐसे नेताओं को पद दिए जाएंगे, जिनको भाजपा यहां प्रमुखता देना चाहती है। पार्टी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि किसी को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश नहीं किया जाएगा, इसलिए भाजपा अपने नेताओं के ग्रुप के भरोसे चुनावी समर में उतरेगी।

यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओबीसी (कुर्मी) वर्ग से आते हैं, इसलिए भाजपा की सत्ता वापसी की रणनीति में ओबीसी फैक्टर महत्वपूर्ण होता जा रहा है। इसीलिए केंद्रीय मंत्रिमंडल में दुर्ग के सांसद विजय बघेल को शामिल करने की संभावनाएं जताई गई है। पार्टी के रणनीतिकारों की सोच यह है कि राज्य के सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने से उनका कद बड़ा हो जाएगा। छत्तीसगढ़ में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

इसके बाद मई-जून 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। इन दोनों चुनावों को देखते हुए भाजपा में निचले स्तर से तैयारियां तेज हो गई हैं। विधानसभा चुनाव के संदर्भ में कुछ दिनों पहले ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अरुण साव को और नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी नारायण चंदेल को सौंपी गई है। भाजपा ने अपने प्रदेश प्रभारी को भी बदला है। डी. पुरंदेश्वरी के स्थान पर ओम माथुर ने कमान संभाल ली है। अजय जामवाल को भी संगठन की जिम्मेदारी देकर यहां भेजा गया है।

ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा की यह प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। कुछ दिन पहले ही महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का स्वरूप सामने आया है। इसमें कुछ नए चेहरे और कुछ पुराने चेहरों का मिश्रण किया गया है। यही फार्मूला आने वाले दिनों में भी नजर आएगा। कहा जा रहा है कि डा. रमन सिंह और बृजमोहन अग्रवाल जैसे नेताओं को राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चे में आगे रखा जाएगा। अगर विजय बघेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जाती है तो उनको भी राज्य में माहौल बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

बघेल कुर्मी समाज से हैं तो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव साहू समाज तथा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी ओबीसी वर्ग से हैं। आने वाले दिनों में इसी वर्ग से और नेताओं को जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। दरअसल हाल में चेहरे बदलने की कवायद से यह संदेश चला गया था कि पुराने नेताओं को किनारे किया जा रहा है। इसी को दुरुस्त करने के लिए पुराने नेताओं के साथ नई टीम का सामंजस्य बनाया जाएगा, ताकि संगठन में कोई असंतोष न रहे।

विजय बघेल का नाम कई कारणों से
सांसदों में ओबीसी वर्ग के विजय बघेल का नाम सामने आने के कई कारण हैं, जिनमें उनकी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राजनीतिक प्रतिद्वंदिता का सर्वविदित होना भीहै। वे विधानसभा चुनाव में भूपेश को हरा भी चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में रिकार्ड 3 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीते भी हैं। पिछले दिनों वे दिल्ली गए तो यह चर्चा तेज हो गई थी कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के संभावित फेरबदल में उनका नाम शामिल कर लिया गया है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि अधिकृत तौर पर नहीं की जा रही है।

आदिवासी सीटों पर अलग फोकस
अब तक आदिवासी नेताओं को नेतृत्व देने वाली भाजपा ने अरसे बाद आदिवासी नेतृत्व के बजाय ओबीसी पर फोकस किया है। इसका कारण स्पष्ट तौर पर यही है कि भाजपा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राजनीति से मुकाबला करना है। 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा के लिए आदिवासी वर्ग की महत्ता बनाए रखना भी चुनौती है। यही वजह है कि बस्तर के नेताओं को प्रमुख पदाें में एडजस्ट किया गया है। लिहाजा ऐसे संकेत हैं कि बस्तर के संदर्भ में भाजपा की राजनीति प्रदेश के बाकी हिस्सों से हटकर होगी।

राजनैतिक परिस्थिति के आधार पर फैसले
“पार्टी में राजनैतिक परिस्थिति के आधार पर फैसले होते हैं। इसी के अनुरूप संगठन में ओबीसी से लेकर आदिवासी समुदाय तक, सभी को प्रतिनिधित्व मिला है। अभी भी जैसी राजनैतिक परिस्थिति होगी, संगठन के निर्णय उस पर आधारित होंगे।”
-अरुण कुमार साव, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

Post navigation

Previous किसी का भाई किसी की जान का टीजर हुआ रिलीज,
Next भारत केवल एक भू-भाग नहीं बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और संभावनाओं की एक अभिव्यक्ति है- पीएम

Related Stories

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग
  • Uncategorized

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग

August 22, 2026
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल
  • Uncategorized

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल

August 14, 2026
  • Uncategorized

August 11, 2026

Recent Posts

  • बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह
  • कवर्धा के बैगा अंचल में डॉ. वर्णिका शर्मा ने लगाई बाल चौपाल 2.0, बच्चों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं
  • आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह
  • education
  • छत्तीसगढ़

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

September 18, 2026
कवर्धा के बैगा अंचल में डॉ. वर्णिका शर्मा ने लगाई बाल चौपाल 2.0, बच्चों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं
  • छत्तीसगढ़

कवर्धा के बैगा अंचल में डॉ. वर्णिका शर्मा ने लगाई बाल चौपाल 2.0, बच्चों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं

September 17, 2026
आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले

September 13, 2026
Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records

September 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह
  • कवर्धा के बैगा अंचल में डॉ. वर्णिका शर्मा ने लगाई बाल चौपाल 2.0, बच्चों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं
  • आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.