Skip to content
September 12, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • महिला सशक्तिकरण की मिसाल: कोरिया मिलेट्स कैफे की दीदियों  ने 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: कोरिया मिलेट्स कैफे की दीदियों  ने 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई की

Nkc News Desk January 18, 2025

कोरिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2023 में मिलेट्स उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अभियान की शुरुआत की थी.जिसके तहत रागी,बाजरा, कोदो और ज्वार जैसे पारंपरिक अनाज को अपने आहार में शामिल करने का संकल्प लिया गया था.इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मिलेट्स कैफे की शुरुआत की गई.जिनमें पारंपरिक अनाज से बने व्यंजनों को लोगों के लिए तैयार किया गया. इन व्यंजनों का स्वाद इतना बढ़िया था कि एक बार इन्हें खाने के बाद लोग मिलेट्स कैफे की ओर आने लगे. कोरिया जिले के बैकुंठपुर में भी मिलेट्स कैफे की शुरुआत हुई. मौजूदा समय में इस कैफे ने लोगों को अपनी ओर खींचा है. कोरिया मिलेट्स कैफे में बनने वाले उत्पादों की मांग दिन ब दिन बढ़ने लगी है.इस कैफे की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में कारगर : बैकुंठपुर का मिलेट्स कैफे महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास, और पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट उदाहरण बन चुका है. कैफे की प्रमुख संचालनकर्ता हिना खान हैं. हिना ने बताया कि 2023 में इस कैफे की शुरुआत हुई. पहले लोगों को पता नहीं था, लेकिन अब सभी जानते हैं.कोरिया मिलेट्स कैफे में रागी, बाजरा, कोदो, ज्वार जैसे पारंपरिक अनाज से तैयार स्वादिष्ट और स्वादवर्धक व्यंजन बनाए जाते हैं.

ज्यादातर लोगों को मिलेट्स के बारे में कम जानकारी है.लेकिन जबसे कैफे खुला तब से स्थानीय लोग मिलेट्स के बारे में जानने लगे.यहां बनने वाले व्यंजनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. स्थानीय किसानों से मिलेट्स की खरीदारी कर उन्हें बेहतर आय दिया जा रहा है. कैफे में रागी चिल्ला, बाजरे की खीर, ज्वार के गुलाब जामुन जैसे व्यंजन ग्राहकों के बीच काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं – हिना खान, संचालिका,कोरिया मिलेट्स कैफे

मिलेट्स कैफे में 36 दीदियां करती हैं काम : कोरिया मिलेट्स कैफे में काम करने वाली मुस्कान ने बताया कि ” यहां काम करते हुए लगभग डेढ़ साल हो चुका है.इस कैफे की मदद से ना सिर्फ खुद के लिए आय अर्जित की है बल्कि परिवार को भी आर्थिक तौर पर सशक्त बनाया है.” मुस्कान के मुताबिक उन्होंने कैफे की आय से सबसे पहले अपने लिए स्कूटी खरीदी. इसी तरह कैफे वर्कर कविता ने कहा कि ”शुरुआत में गांव के लोग कैफे में काम करने से रोका करते थे. लेकिन पिता के सहयोग से यह अवसर चुना.अब पढ़ाई भी चल रही है और घर की आर्थिक जरूरतें पूरी कर पा रही हूं.” वहीं कैफे की मैनेजमेंट टीम का हिस्सा सुषमा सिंह की मानें तो अब तक कैफे ने 1 करोड़ 26 लाख से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है.कोरिया मिलेट्स कैफे बना मिसाल (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
मेरी घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी.पैसे मांगने में हिचकिचाहट होती थी.फिर मैं मिलेट्स कैफे में काम करने के लिए आई.डेढ़ साल से यहां काम कर रही हूं. 19 महीने के भीतर कैफे ने 1 करोड़ 26 लाख का टर्नओवर पूरा किया है. यहां काम करके मैंने स्कूटी खरीदी और अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी कर रही हूं.यहां 36 दीदियां मिलकर काम को संभाल रही हैं.हम चाहते हैं कि मिलेट्स कैफे आगे भी खूब चले और लोगों को स्वाद मिले- सुषमा सिंह, मैनेजमेंट टीम की सदस्य

ग्राहक भी मिलेट्स कैफे के स्वाद से संतुष्ट : स्थानीय निवासी मृगेंद्र ने कहा ”कैफे का स्वाद और सेवा दोनों बेहतरीन हैं.यहां के पारंपरिक व्यंजन स्वास्थ्य और स्वाद का बेहतरीन मिश्रण हैं.” मृगेंद्र ने यह भी बताया कि वो अक्सर यहां अपने दोस्तों और फैमिली के साथ आते हैं. यहां का स्वाद काफी अच्छा है.मिलेट्स में उन्होंने बाजरे की रोटी,खीर और ज्वार के आइटम चखे हैं.यहां की सर्विस काफी अच्छी है. वहीं स्थानीय प्रशासन ने भी कैफे की तारीफ की है.
कोरिया मिलेट्स कैफ को सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा है. जिसमें यहां के वर्कर्स को प्रॉपर तरीके से होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी गई है.साथ ही साथ यहां बनने वाले व्यंजनों को पारंपरिक तरीके से बनाकर लोगों को परोसा जा रहा है.एक नया नवाचार है,जिसकी तारीफ प्रधानमंत्री भी कर चुके है.वहां की आमदनी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कैफे में कितनी भीड़ आती होगी. यह कैफे महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास का आदर्श मॉडल है. इसके सफल मॉडल को अन्य क्षेत्रों में भी लागू करने की योजना है – चंदन त्रिपाठी, कोरिया कलेक्टर

प्रधानमंत्री ने भी की थी सराहना – आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरिया मिलेट्स कैफे की सराहना की है. उन्होंने कैफे की संचालिका हिना खान से कैफे के संचालन और वहां मिलने वाले व्यंजनों को लेकर संवाद किया था. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कैफे की तारीफ की और इसे महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का उत्कृष्ट उदाहरण बताया.

Tags: कमाई कोरिया महिला सशक्तिकरण मिलेट्स कैफे की दीदियों मिसाल

Post navigation

Previous वन मंत्री वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर महामाया पहाड़ पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, 182 लोगों को मिला नोटिस
Next , नम्रता गांधी के साथ हरीश एस का हुआ पीएम ट्राफी के लिए चयन…

Related Stories

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026

Recent Posts

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.