रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित सोपान कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। जहां पर सीएम साय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना का शुभारंभ किया और लगभग 10000 की राशि वितरण किया है। इस योजना के तहत प्रदेश के 5 लाख 62 हजार भूमिहीन श्रमिकों को इसका लाभ प्राप्त होगा।

विकास कार्यों का लोकार्पण :
जिससे भूमिहीन कृषि मजदूर का कल्याण होगा। ये कार्यक्रम न्यू सर्किट हाउस में आयोजित किया है। इसके आलावा सीएम नगरीय निकाय सोपान कार्यक्रम अंतर्गत नगरीय निकायों में परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश सौंपेंगे। वहीं कार्यक्रम में विभिन्न 55 करोड़ 38 लाख रुपए के 813 कार्यों का शिलान्यास और नगरीय निकायों में 15 करोड़ 25 लाख रुपए के 70 कार्यों का लोकार्पण किया।
स्वच्छता दीदियों का सम्मान :
इसके अलावामुख्यमंत्री साय के मुख्य आतिथ्य और उप मुख्यमंत्री साव की अध्यक्षता में 270 करोड़ की 6 जलप्रदाय योजनाओं का शिलान्यास, 15.25 करोड़ के 70 कार्यों का लोकार्पणऔर 155.38 करोड़ के 813 कार्यों का भी शिलान्यास किया। इस आयोजित कार्यक्रम में नगरीय निकायों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियों को भी सम्मान किया । साथ ही मिशन क्लीन सिटी के तहत क्लीन टायलेट कैम्पेन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 नगरीय निकायों छुरा, छुरिया, डोंगरगढ़, अंबिकापुर,कोरबा, रायपुर, महासमुंद, राजनांदगांव, मंदिर हसौद बिलासपुर और चंदखुरी को पुरस्कृत किया।
विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल :
सूत्रों के मुताबिक इस कार्यक्रम में मंत्री टंक राम वर्मा, मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब,अनुज शर्मा, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, इन्द्रकुमार साहू , रेणू पिल्ले , राजस्व विभाग के सचिव शहला निगार, रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, वन मंत्री और रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप यहां पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे।
