

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया. राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी दी गई.. देशभर में आज 76वें गणतंत्र दिवस की धूम है. पूरा देश तिरंगे की रंग में रगा है. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार और परेड सेकेंड-इन-कमांड मेजर जनरल सुमित मेहता की सलामी ली.
