Skip to content
June 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • आज का राशिफल 27 जनवरी 2025
  • adhytma
  • Feature

आज का राशिफल 27 जनवरी 2025

Nkc News Desk January 26, 2025

27 जनवरी दिन सोमवार का दिन ग्रह गोचर के शुभ प्रभाव से मेष, मकर और मीन राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा दिन रात धनु राशि में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से संचार कर रहे हैं और शुभ योग बना रहे हैं। साथ ही आज सूर्य और बुध आज बुधादित्य योग बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।

​मेष राशि,करियर में अनुकूल परिणाम पाएंगे
आज का दिन मेष राशि के लिए करियर के लिहाज से सुखद है। नौकरीपेशा जातकों को आज नौकरी के प्रयास में सफलता मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर भी आप लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। यदि जीवनसाथी के साथ आपका कोई विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो वह सुलझ सकता है। आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। शाम को आप लंबे समय बाद अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर प्रसन्न होंगे। किसी धार्मिक यात्रा का संयोग बनेगा।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

​वृषभ राशि,आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है
वृषभ राशि के लिए आज सप्ताह का दिन बेहतर रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपको लाभ और सम्मान मिलेगा। धार्मिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टि से वृषभ राशि वाले अपने प्रयास में सफल रहेंगे। सेहत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन कार्यस्थल पर सहकर्मियों के व्यवहार से परेशानी होगी। आप कोई नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।

​मिथुन राशि, दिन मिलाजुला रहने वाला है
मिथुन राशि के लिए आज सोमवार का दिन मध्यम रहने वाला है। आपको आज सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ना होगा। आपके लिए सितारे कहते हैं कि,अगर किसी अनजान व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो आज इसमें संकोच न करें। जो लोग विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करते हैं उन्हें आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। आपकी माता की सेहत अचानक खराब होने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।

​कर्क राशि,वरिष्ठ लोगों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा
कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज वरिष्ठ लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। पूर्व में किए गए निवेश से आपको लाभ मिल सकता है। आप अपने बच्चे को आगे बढ़ता देख खुश होंगे। बच्चे आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। घर का कोई काम करते समय लोगों के बीच कुछ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। परिवार में आपसी तालमेल बनाकर रखें। कर्क राशि वाले लोग शाम के समय अपने दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा डालें।

​सिंह राशि,शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिए
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना होगा। अपने काम में लापरवाही से बचें। कोई प्रतिकूल समाचार सुनने के बाद मानसिक परेशानी हो सकती है। पैसों का लेनदेन करने से पहले आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारी से बात व्यवहार में संयम रखें और कुछ भी बोलने से पहले इस पर अच्छे से विचार कर लें। सरकारी क्षेत्र के काम में आज बाधा आ सकती है, और किसी वजह से काम अटक सकता है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य नारायण को गुड़ मिले जल से अर्घ्य दें।

​कन्या राशि,परिश्रम से बढ़कर सफलता पाएंगे
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में परिश्रम के अनुसार आप अच्छी सफलता पाएंगे। लव लाइफ में आपके आज आपसी स्नेह और सहयोग बना रहेगा। सामाजिक स्तर पर भी आपको अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। लेकिन जो लोग कोई नया काम करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए आज का दिन सतर्क और सजग रहने का है, कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कुछ मानसिक तनाव रहेगा क्योंकि आप अपने बच्चे के करियर को लेकर थोड़े चिंतित होंगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।

​तुला राशि,कमाई का स्रोत मिलेगा
तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आप आज बेवजह किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। आपके व्यवहार को देखकर परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज हो सकते हैं। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सतर्कता का पूरा ध्यान रखना होगा। आपको अपना वाहन किसी को देने से बचना चाहिए। जमीन या घर खरीदने चाह रहे हैं तो इस काम में आपको सफलता मिलेगी। आपको आज कमाई का कोई नया स्रोत भी मिल सकता है।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​वृश्चिक राशि,शत्रु आज शांत रहेंगे
वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिसे देखकर आपके शत्रु आज शांत रहेंगे। नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसमें उन्हें अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना होगा। आपको आज पूर्व परिचित व्यक्ति की मदद से फायदा हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्र ओम नमो नारायण का जप करें।

​धनु राशि, सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें
धनु राशि के लिए आज सप्ताह का पहला दिन उलझन भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से बात करते समय अपने मन की बातें साझा नहीं करें। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को आज मंजूरी मिल सकती है। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी की किसी बात से परेशानी हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ दैनिक जरूरत की चीजें खरीदारी के लिए जा सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोग किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें, अपनी आंखों से देखने के बाद ही किसी से कुछ कहना बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से रुका हुआ है तो उसमें आपको विजय मिल सकती है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

​मकर राशि, लाइफ में सकारात्मक बदलाव होंगे
मकर राशि के लिए आज सितारे बतातें हें कि, आज का दिन आपके लिए आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखना होगा। लव लाइफ में आज आपके सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। मकर राशि वालों को अपने ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी का पूजन करें और चावल का दान करें।

​कुंभ राशि, दिन खर्चीला रहेगा
कुंभ राशि के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप लापरवाही कर सकते हैं, जिसका आपको बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो अपने पिता और भाइयों से सलाह जरूर कर लें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आप चिंतित हो सकते हैं। शाम को थकान महसूस होगी। नवविवाहित लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

​मीन राशि, कोई चाहत पूरी होगी
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में हैं उनकी चाहत पूरी हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को भी कमाई के कई मौके मिलेंगे। आज आपके भाई-बहन आपको कोई अच्छी सलाह दे सकते हैं, जिससे आपको फायदा होगा। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

Tags: 27 जनवरी 2025 आज का राशिफल

Continue Reading

Previous: आज की तिथि
Next: दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने की आत्महत्या, मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

Related Stories

आज की तिथि – जून 02, 2026
  • adhytma

आज की तिथि – जून 02, 2026

June 1, 2026
रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर
  • Feature
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर

May 20, 2026
अब भारत में बंद होगी फालतू विदेशी सामानों की एंट्री!
  • Feature
  • राष्ट्रीय

अब भारत में बंद होगी फालतू विदेशी सामानों की एंट्री!

May 20, 2026

Recent Posts

  • अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न
  • वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि
  • खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश
  • जापान के शाही आम ने बस्तर में दी दस्तक, क्या ‘मियाज़ाकी’ बदल सकता है किसानों की किस्मत?

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न
  • education
  • छत्तीसगढ़

अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न

June 3, 2026
वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • education
  • व्यापार

वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी

June 3, 2026
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि

June 3, 2026
खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश

June 3, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न
  • वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि
  • खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश
  • जापान के शाही आम ने बस्तर में दी दस्तक, क्या ‘मियाज़ाकी’ बदल सकता है किसानों की किस्मत?
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.