रायपुर: खेल दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है कि छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर शशांक सिंह को BCCI के बेस्ट ऑल राउंडर प्लेयर ऑफ द ईयर बनाया गया है, शशांक सिंह का BCCI के घरेलू समिति ओवरो के मैचों में शानदार प्रदर्शन रहा है।जिसके चलते उन्हें बेस्ट ऑल राउंडर प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है। छत्तीसगढ़ के दो युवा क्रिकेटर शशांक सिंह और अजय मंडल IPL 2025 में खेलते नजर आएंगे। खास बात यह है कि शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने 5.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, जो कि महेंद्र सिंह धोनी से भी अधिक कीमत है। इस ऑक्शन में धोनी की कीमत 5 करोड़ रुपए रही थी। शशांक सिंह इससे पहले पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल खेल चुके हैं और अब उन्हें एक और मौका मिला है। शशांक का पिछला सीजन शानदार था, जिसमें उन्होंने अपनी तेज पारी से सबको चौंका दिया था।








