रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस-भाजपा के अलावा बड़ी संया में निर्दलीय उमीदवारों ने अपनी ताल ठोक दी है। रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए 28 उमीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है। इसके बाद ही चुनावी तस्वीर साफ होगी। यदि नाम वापसी के बाद रायपुर महापौर पद के लिए 16 से अधिक दावेदार हुए, तो उमीदवारों के नाम के लिए दो ईवीएम लगानी होगी। इसके हिसाब से राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
दरअसल, ईवीएम में उम्मीदवारों के नाम लिखे होते हैं। एक ईवीएम में अधिकतम 16 उमीदवारों के नाम लिखे होते हैं। अब मान लीजिए किसी सीट पर 20 उम्मीदवार खड़े हो गए तो क्या होगा. ऐसे में एक बैलेट मशीन से दूसरी वोटिंग मशीन जोड़ दी जाएगी। फिर वहां दो ईवीएम से चुनाव होगा। इस तरह से जब उमीदवार बढ़ जाते हैं तो उसमें अलग ईवीएम जोड़ दी जाती हैं।
रायपुर के बाद सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पार्षद के सबसे ज्यादा उमीदवार
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलेवार नामांकन दाखिल करने वाले उमीदवारों की सूची शामिल की है। इसमें नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के पार्षद पद के दावेदार भी शामिल है। आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक रायपुर जिले में पार्षद पद के लिए सबसे अधिक 990 नामांकन जमा हुए हैं। दूसरे नबर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला आता है। यहां नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत में पार्षद पद के लिए 269 दावेदारों ने नामांकन जमा किया है।
अभी रायपुर नगर निगम में सबसे अधिक 28 उमीदवार चुनाव मैदान में
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक नाम वापसी के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया गया है। इसी तरह शेष सभी प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। राष्ट्रीय दल के प्रत्याशियों को पार्टी का ही चुनाव चिह्न दिया जाएगा। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव दलीय आधार पर लड़ा जाएगा। वहीं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव गैर दलीय आधार पर लड़ा जाएगा। निकाय चुनाव ईवीएम की मदद से होगा। वहीं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होगा।
नगर निगम में महापौर पद के लिए
कुल पद 10
नामांकन दाखिल 109
नामांकन निरस्त 02
पात्र नामांकन 107
नगर पालिका व नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए
कुल पद 163
नामांकन दाखिल 785
नामांकन निरस्त 18
पात्र नामांकन 765
नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत पार्षद पद के लिए
कुल पद 3201
नामांकन दाखिल 10806
नामांकन निरस्त 69
पात्र नामांकन 10737

