Skip to content
April 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • माघ पूर्णिमा पर त्रिवेणी संगम में भक्तों ने लगाई डुबकी : आज शाम राजिम कुंभ कल्प 2025 का होगा आगाज
  • adhytma
  • Feature

माघ पूर्णिमा पर त्रिवेणी संगम में भक्तों ने लगाई डुबकी : आज शाम राजिम कुंभ कल्प 2025 का होगा आगाज

Nkc News Desk February 12, 2025

राजिम. छत्तीसगढ़ के पवित्र तीर्थ त्रिवेणी संगम राजिम में आज राजिम कुंभ कल्प 2025 का शुभारंभ होने जा रहा है. वहीं माघ पूर्णिमा के अवसर पर सुबह त्रिवेणी संगम में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. महानदी में स्नान कर श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और कुलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की.

आज शाम राज्यपाल रमेन डेका कुंभ का शुभारंभ करेंगे, जो 26 फवरी तक चलेगा. उद्घाटन कार्यक्रम में बॉलीवुड पार्श्व गायिका मैथिली ठाकुर विशेष प्रस्तुति देंगी. बता दें कि 20 साल बाद मेला स्थल को बदला गया है. मेला अब संगम स्थल में नहीं, बल्कि वहां से 750 मीटर दूर लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच लग रहा, जहां 54 एकड़ भूमि पर भव्य मंच तैयार किया गया है. इस बार देशभर से प्रख्यात संत-महापुरुषों की उपस्थिति इस महाकुंभ को दिव्यता प्रदान करेगी.

पंचकोशी धाम थीम पर विशेष आयोजन
इस वर्ष मेले की थीम “पंचकोशी धाम” पर आधारित होगी, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता और संस्कृति का भव्य अनुभव प्रदान करेगी। इस आयोजन के तहत धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, संत समागम और आध्यात्मिक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा. 12 फरवरी माघ पूर्णिमा से प्रारंभ होने वाले राजिम कुंभ कल्प मेला का समापन 26 फरवरी महाशिवरात्रि को होगा. इसके साथ ही 21 फरवरी से 26 फरवरी तक विराट संत समागम होगा. इस दौरान 12 फरवरी माघ पूर्णिमा, 21 फरवरी जानकी जयंती और 26 फरवरी महाशिवरात्रि को पर्व स्नान भी होंगे, जिसमें शाही जुलूस भी निकाली जाएगी. 12 फरवरी सुबह माघ पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालु पुण्य स्नान करेंगे. पुण्य स्नान पश्चात भगवान श्री राजीव लोचन एवं श्री कुलेश्वर महादेव, दानदानेश्वर, बाबा गरीबनाथ, लोमष ऋषि आश्रम दर्शन कर पुण्य लाभ लेंगे.

भक्तों और संतों का महासंगम
राजिम कुंभ कल्प मेले में देशभर से साधु-संतों, कथा वाचकों और श्रद्धालुओं का आगमन होगा। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति, लोककला और आध्यात्मिक संगोष्ठियों का आयोजन इस बार के कुंभ कल्प मेले को विशेष बनाएगा। मेला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, पार्किंग, रुकने और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई है।

पंडोखर सरकार का लगेगा दरबार
नदी क्षेत्र में बनाए गए संत समागम स्थल पर 21 फरवरी से 25 फरवरी तक दतिया म.प्र. से पहुंचे गुरुशरण महाराज (पंडोखर सरकार) का सत्संग दरबार लगाया जाएगा। महाराज शाम 4 बजे से 7 बजे सत्संग करेंगे। इसी प्रकार 13 फरवरी से 19 फरवरी तक भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जहां उदयपुर राजस्थान से पधारे डॉ. संजय कृष्ण सलिल जी महाराज प्रवचन देंगे। कथा का आयोजन शाम 4 बजे से 7 बजे तक रखा गया है।

Tags: आगाज डुबकी त्रिवेणी संगम माघ पूर्णिमा राजिम कुंभ कल्प 2025

Continue Reading

Previous: राजिम कुंभ कल्प और शिवरीनारायण मेले की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए  श्रद्धालुओं से की आस्था पर्व में सहभागिता की अपील
Next: आयुष्मान फर्जीवाड़ा

Related Stories

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • Feature
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

April 18, 2026
पश्चिम एशिया संकट के बावजूद ब्याज दरें हो सकती हैं कम, वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन
  • Feature
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

पश्चिम एशिया संकट के बावजूद ब्याज दरें हो सकती हैं कम, वित्त मंत्री ने दिया आश्वासन

April 6, 2026
कोरिया का ‘आवा पानी झोंकी’ मॉडल बना देश की पहचान, पीएम मोदी ने भी की तारीफ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कोरिया का ‘आवा पानी झोंकी’ मॉडल बना देश की पहचान, पीएम मोदी ने भी की तारीफ

March 29, 2026

Recent Posts

  • राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन अपने पति के बयान पर माफ़ी माँगे: पुरन्दर मिश्रा
  • पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, कैसे बदले हालात,..
  • रायपुर: अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग, 4 मई से शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव सख्त
  • भारत को समझने के लिए संस्कृत का समझना जरूरी: RSS प्रमुख मोहन भागवत

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन अपने पति के बयान पर माफ़ी माँगे: पुरन्दर मिश्रा
  • छत्तीसगढ़

राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन अपने पति के बयान पर माफ़ी माँगे: पुरन्दर मिश्रा

April 22, 2026
पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, कैसे बदले हालात,..
  • राष्ट्रीय

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, कैसे बदले हालात,..

April 22, 2026
रायपुर: अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग, 4 मई से शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़

रायपुर: अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग, 4 मई से शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

April 22, 2026
शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव सख्त
  • छत्तीसगढ़

शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव सख्त

April 20, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन अपने पति के बयान पर माफ़ी माँगे: पुरन्दर मिश्रा
  • पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, कैसे बदले हालात,..
  • रायपुर: अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग, 4 मई से शुरू होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव सख्त
  • भारत को समझने के लिए संस्कृत का समझना जरूरी: RSS प्रमुख मोहन भागवत
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.