Skip to content
October 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • कार्यकर्ताओं ने सिंहदेव के सामने कहा अपमान को वे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

कार्यकर्ताओं ने सिंहदेव के सामने कहा अपमान को वे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे

NKC News February 6, 2023

सूरजपुर । कांग्रेस के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रशासनिक उपेक्षा एवं विधायकों की कार्यशैली से नाराज कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के सामने जमकर भड़ास निकाली। कार्यकर्ताओं ने सिंहदेव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि सरगुजा संभाग में कांग्रेस का मतलब सरगुजा महाराजा हैं। अधिकांश कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अपमान को वे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इधर पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रशासनिक उपेक्षा की बात को स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने भी अपने उद्बोधन में स्वीकार करते हुए इस दिशा में पहल करने की जरूरत पर जोर दिया।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने की मंशा से जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय के मंगल भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समेत स्कूल शिक्षा मंत्री व प्रतापपुर विधायक डा. प्रेमसाय सिंह, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह, संसदीय सचिव व भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य आदितेश्वर सिंहदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष राज कुमारी मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल, संगठन जिला प्रभारी जेपी श्रीवास्तव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही राजकीय गीत के साथ किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने महामाला के साथ स्वास्थ्य मंत्री समेत अतिथियों का अभनिंदन किया।

कार्यकर्ताओं की पीड़ा सुनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि वास्तव में यह दुखद स्थिति है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार सत्तारूढ़ होने के बाद ही कांग्रेस के कार्यकर्ता उपेक्षा के शिकार हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति जिला अथवा संभाग में ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में निर्मित है। यह बात पार्टी संगठन की ओर से छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा के सामने भी आई है और इसे पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए कार्यकर्ताओं का सम्मान बनाए रखने मंथन भी प्रारंभ कर दिया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की जीत हार उस पार्टी के कार्यकर्ता के समर्पण और मेहनत से ही संभव है। ऐसे में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व जारी जन घोषणापत्र में किए गए वायदों में कुछ वायदे पूरे हुए हैं और कुछ वायदे पूरा करना शेष है। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही हमने धान खरीदी और ऋण मुक्ति को लेकर किए गए वायदे को तत्काल पूरा किया है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा मुहैया कराने के साथ ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के जरिए सरकार ने गरीब बच्चों को भी उत्कृष्ट शिक्षा मुहैया कराने का कार्य किया है। शिक्षा कर्मियों को नियमित करने के साथ ही धान के अलावा अन्य कृषि उपज को भी समर्थन मूल्य में खरीदने का काम राज्य की कांग्रेस सरकार ने किया है।

पेंशन एवं बेरोजगारी भत्ता देने के वायदे को जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में उनके द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा गया है। उन्होंने जन घोषणा पत्र में किए गए वायदे का जिक्र करते हुए कहा कि शराबबंदी करना मुश्किल दिख रहा है। उन्होंने मंच से एक बार फिर इस बात को दोहराया कि वे राजनीति में नहीं आना चाहते थे। परिस्थितियों के कारण उन्हें राजनीति में आना पड़ा। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि प्रशासनिक अधिकारियों का व्यवहार पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुकूल नहीं है और उनके इस व्यवहार में बदलाव लाने से ही आगामी चुनाव में हम सफल हो पाएंगे।

विधायकों ने कहा, उपेक्षा न हो पूरा प्रयास करेंगे-

कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह समेत प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह एवं भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहता है कि पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करने के बाद ही विकास कार्य कराए जाएं। उसके बाद भी कार्यकर्ताओं के उपेक्षित होने की बात सामने आई है और वे इस दिशा में पूरा प्रयास करेंगे कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा ना हो। सभी ने एक स्वर में कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का मजबूत अंग है और कार्यकर्ताओं के बदलने की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार सत्तारूढ़ हो सकेगी। जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव व नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पार्टी के जिला संगठन प्रभारी व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार स्तंभ है। कार्यकर्ताओं की अपेक्षा अत्यंत गंभीर विषय है। किसी नेता अथवा कार्यकर्ता का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हमारी सरकार में बतानी पड़ रही अपनी पहचान-

अपनी ही पार्टी के विधायकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपेक्षा पूर्ण कार्यशैली से नाराज निर्वाचित प्रतिनिधियों से लेकर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में उपेक्षा किए जाने की बात कह कर पार्टी नेताओं को चिंता में डाल दिया। अधिकांश पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारी ही सरकार में हमें अपनी पहचान बता नहीं पड़ रही है। प्रशासनिक अधिकारी खुलकर हमारी उपेक्षा कर रहे हैं। पार्टी का विरोध करने वाले पार्टी संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी ऐसी स्थिति तो भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी नहीं हुई थी। कार्यकर्ताओ ने खुलकर कहा कि शासकीय कार्यालयों में भ्‌रष्टाचार चरम सीमा पर है बिना रिश्वतखोरी के कोई काम नहीं हो रहा है। इससे लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश है और आगामी चुनाव में पार्टी के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।

निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी निकाली भड़ास-

जनपद पंचायत भैयाथान के उपाध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि दुखद स्थिति है कि हमारी सरकार में ही हमें प्रशासन को अपनी पहचान बतानी पड़ रही है। कार्यकर्ता उपेक्षा के शिकार है। हमारे नेता का अपमान हो रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आपके आदेश के बिना जिले के तीनों विधायक विधायक नहीं रह पाएंगे। जनपद पंचायत प्रतापपुर के अध्यक्ष जगतपाल आयाम ने कहा कि प्रशासनिक उपेक्षा के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है कि किसी जनपद अध्यक्ष को अपने सम्मान के लिए जूते की माला पहनी पड़ रही है, तो जिला पंचायत अध्यक्ष को जमीन में बैठना पड़ रहा है। ऐसे ही कई निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपेक्षा और प्रशासनिक लालफीताशाही के खिलाफ अपनी नाराजगी का इजहार किया।

रैली निकालकर सिंहदेव का किया स्वागत-

सर्किट हाउस पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का जिले के तीनों विधायकों समेत कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े एवं पार्टी पदाधिकारियों ने आत्मीय अभनिंदन किया। उसके बाद कांग्रेस नेता जफर हैदर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुली जीप में स्वास्थ्य मंत्री के साथ नारेबाजी करते हुए उन्हें रैली के रूप में केतका रोड से मेन रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया।

एक बार फिर नजर आई गुटबाजी-

कांग्रेस के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में एक बार फिर गुटबाजी देखने को मिली। सर्किट हाउस से लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन तक पैलेस विरोधी गुट के नेता नजर नहीं आए। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिकांश कार्यकर्ताओं द्वारा सरगुजा महाराज टीएस सिंहदेव को ही कांग्रेस बताते हुए उनके प्रति आस्था व्यक्त की और इशारों ही इशारों में कहा कि हमारे नेता का अपमान हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिला प्रवक्ता आरके ओझा एवं आभार प्रदर्शन संगठन के सलका ब्लाक अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने किया। इस दौरान संगठन एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post navigation

Previous कई सीनियर खिलाड़ियों की टी-20 टीम से छुट्टी तय, क्या विराट कोहली – रोहित शर्मा भी लेंगे संन्यास
Next छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य जो चिटफंड निवेशकों का पैसा वापस दिला रहा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Related Stories

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर

October 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.