गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के राजिम के कुंभ कल्प के पांचवें दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी पड़ी। सुबह से ही राजीव लोचन मंदिर और त्रिवेणी संगम स्थित कुलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। शाम होते-होते श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा हुआ, जिससे मेला क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लिया आनंद
देर रात तक श्रद्धालु मेला मैदान की ओर बढ़ते रहे। जहां उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मीना बाजार का आनंद लिया। मेले में लोकनृत्य, भजन संध्या और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पांचवें दिन उमड़ी भीड़ को देखते हुए आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संया में और वृद्धि होने की संभावना है। प्रशासन ने दर्शन और मेले को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अतिरिक्त तैयारियां शुरू कर दी हैं।

