Raipur: सिलाई-कढ़ाई के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए, लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी अमलीडीह में महिलाओं और बालिकाओं के लिए स्वरोजगार जागरूकता कार्यक्रम के तहत 6 महीने का डिप्लोमा कोर्स प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिससे वे अपने सपनों को हकीकत में बदल सकें। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं और बालिकाओं को सिलाई और कढ़ाई के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करना और उन्हें सशक्त बनाना है, जिससे वे अपनी आय का स्रोत बना सकें और अपने परिवार को समृद्ध बना सकें। इस अवसर पर, रायपुर के डॉ. लाल उमेद सिंह (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-रायपुर (छ.ग.) और रायपुर ग्रामीण अति पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौड़ ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था द्वारा कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिसके तहत इन प्रशिक्षण केंद्रों को और भी बेहतर बनाने के लिए उन्नयन किया जा रहा है, जिसमें सिलाई प्रशिक्षण के लिए ई-मैक्स इंडिया इंटरनेशनल से मान्यता प्राप्त है।


