

भोपाल: देश के ‘दिल’ मध्य प्रदेश में 24-25 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुरू हो चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका भव्य शुभारंभ किया। एमपी में ये 8वीं ग्लोबल समिट है, जो पहली बार भोपाल में हो रही है। 8वीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस) की थीम ‘अनंत संभावनाएं’ रखी गई हैं। राजधानी के मानव संग्रहालय में करीब सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीआइएस इसका शुभारंभ करते हुए पीएम मोदी ने दीप प्रज्जवलित किए। इसके बाद 18 नई औद्योगिक नीतियां लॉन्च कीं।
पीएम मोदी ने इस दौरान निवेशकों का वार्म वेलकम करते हुए कहा कि एमपी की इस औद्योगिक क्रांति के लिए मैं सीएम मोहन यादव को बधाई देता हूं। वहीं संबोधन शुरू करते ही पीएम ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS 2025) में देरी से आने के लिए वहां उपस्थित मेहमानों से माफी मांगी।
