Skip to content
June 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : एक ही परिवार के सदस्य चुने गए पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : एक ही परिवार के सदस्य चुने गए पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य

Nkc News Desk March 2, 2025

लोरमी। नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का महासमर अभी खत्म नहीं हुआ है. अभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में उपाध्यक्ष का चुनाव होना है. पंचायत क्षेत्रों में उपसरपंच व जनपद व जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होना बाकी है. इसे लेकर दावेदारों में होड़ मची हुई है. जोर आजमाइश का खेल जारी है. इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर आम ज़ुबानी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का एक परिणाम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. दरअसल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंच, सरपंच व जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होता है. ऐसे में इन चारों पदों पर एक ही परिवार के सदस्यों का चुनाव जीतना चर्चा का विषय बना हुआ है.

मुंगेली जिले के लोरमी ब्लाक के ग्राम मानिकपुर में एक ऐसा परिवार है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्य पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं. यह बात सामने आई है कि इस परिवार का क्षेत्र की राजनीति व समाजसेवा में पिछले 30-35 वर्षों से एक विशेष दखल है. वर्तमान में इस परिवार का नेतृत्व सतनामी समाज के गौरकरण भास्कर करते हैं, जो सामाजिक पदाधिकारी भी है.

बता दें कि इस परिवार से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान के परिणाम में पंच पद के लिए धरमीन बाई भास्कर को मतदाताओं ने चुना है. सरपंच पद के दिलीप भास्कर को 950 वोटों से जीत दिलाई है. वहीं मनीता दिलीप भास्कर को जनपद पंचायत सदस्य के लिए 2000 प्लस वोटों से जीत मिली है. वहीं शांति देवचरण भास्कर को मतदाताओं ने जिला पंचायत सदस्य के रूप में सेवा का अवसर दिया है. ज्ञात हो कि उक्त परिवार से सन 1995 में द्रोपदी रिखीराम भास्कर सरपंच चुनी गई थी. सन 2000 में गौकरण भास्कर सरपंच निर्वाचित हुए थे.

समाज के लोगों के साथ जुड़ाव का मिला फायदा
2005 में दिलीप भास्कर को पंच और 2010, 2015, 2020 में सरपंच चुने गए थे. अब 2025 में चौथे बार सरपंच चुने गए हैं. सन 2015 में मनीता दिलीप भास्कर जनपद पंचायत सदस्य चुनकर आई थीं. अब वे तीसरी बार फिर जनपद पंचायत सदस्य चुनकर आई है. वहीं शांति देवचरण भास्कर दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनी गई. अबकी बार भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के रूप में रिकार्ड तोड़ मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल कर पुनः जिला पंचायत सदस्य के रूप में सामने आई है. ऐसा माना जाता है कि मुंगेली जिले के मानिकपुर गांव के उक्त भास्कर परिवार क्षेत्र के गांव समाज विशेष के लोगों के साथ काफी मजबूती से जुड़े हुए हैं, जिसका नतीजा भी चुनाव परिणाम के रूप में सामने आया है.

शांति भास्कर ने रिकॉर्ड वोट से दर्ज की जीत
शांति देवचरण भास्कर जिला पंचायत सदस्य के रूप में दूसरी बार जीतकर आई है. इससे पहले 2015 में भी वह बीजेपी की अधिकृत प्रत्याशी बनकर जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई और फिर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी भी रही. इस बार उन्होंने कुल 23 हजार मत प्राप्त कर 18498 वोट से जीत दर्ज कर रिकॉर्ड कायम किया है. वहीं उनकी देवरानी मनीता भास्कर इस बार हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार जनपद सदस्य चुनकर आई. इससे पहले 2015 में बीजेपी अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर जनपद सदस्य और फिर उपाध्यक्ष बनी. इसके बाद 2020 में भी बीजेपी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर जनपद सदस्य बनी और जनपद अध्यक्ष के लिए बीजेपी के तरफ से प्रत्याशी भी रही. इसके अलावा 2015 में भी इस एक ही परिवार से सरपंच, जनपद व जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे. तब भी यह परिवार चर्चा का विषय बना था.

Tags: एक ही परिवार के सदस्य जनपद जिला पंचायत सदस्य. छत्तीसगढ़. लोरमी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पंच सरपंच

Continue Reading

Previous: छत्तीसगढ़ में 30 बिस्तर तक के अस्पतालों को पंजीकरण से रखें बाहर, एएचपीआई की सरकार से मांग…
Next: निजी स्कूलों के साथ अभिभावकों के लिए मुसीबत बनी 5वीं-8वीं बोर्ड की परीक्षा, पहुंचे हाई कोर्ट, 3 मार्च को होगी सुनवाई 

Related Stories

वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • छत्तीसगढ़

वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती

June 1, 2026
बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • छत्तीसगढ़

बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार

June 1, 2026
छग में महंगी होगी बिजली
  • छत्तीसगढ़

छग में महंगी होगी बिजली

June 1, 2026

Recent Posts

  • रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • आज का राशिफल

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • krishi

रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद

June 2, 2026
टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • कृषि

टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर

June 2, 2026
वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • छत्तीसगढ़

वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती

June 1, 2026
बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • छत्तीसगढ़

बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार

June 1, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • टॉप 10 पूसा बासमती धान की उन्नत किस्में! किसानों के लिए गेमचेंजर
  • वन विभाग में जवाबदेही का दौर शुरू, मंत्री केदार कश्यप ने लंबित विभागीय जांचों पर दिखाई सख्ती
  • बीजापुर की बच्ची का शरीर हो रहा पत्थर : बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने की पहल, अब होगा बेहतर उपचार
  • आज का राशिफल
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.