Skip to content
September 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • अदाणी फाउंडेशन तमनार ने किया हेल्थ कैंप का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अदाणी फाउंडेशन तमनार ने किया हेल्थ कैंप का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ…

Nkc News Desk March 6, 2025

रायगढ़. अदाणी फाउंडेशन तमनार ने ग्राम कुंजेमुरा में एक मेगा हेल्थ कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया. यह मिलूपारा और खम्हारिया के बाद क्षेत्र में आयोजित तीसरा मेगा हेल्थ कैंप था, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया. यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कुंजेमुरा बीच बस्ती में आयोजित किया गया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करना था. इस शिविर में मेडिकल कॉलेजों और निजी प्रैक्टिस से जुड़े डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं.

निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं और जांच: शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने चर्म, हड्डी, नेत्र, प्रसूति, दंत और सामान्य बीमारियों के लिए परामर्श प्रदान किया. मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं और 34 लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे भी उपलब्ध कराए गए. इसके अलावा, शिविर में ब्लड टेस्ट, शुगर जांच और वजन माप जैसी सेवाएं भी निःशुल्क प्रदान की गईं.

स्थानीय समुदाय की सकारात्मक प्रतिक्रिया: कुल 157 मरीजों को इस हेल्थ कैंप से लाभ मिला. जरूरतमंद मरीजों को आगे भी आवश्यक फॉलो-अप की सुविधा दी जाएगी. स्थानीय समुदाय ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की सलाह दी.

लाभार्थियों के अनुभव: बीरबल यादव ने कहा, “मेगा हेल्थ कैंप में आज मैंने हड्डी रोग विशेषज्ञ की सलाह प्राप्त की है और मुफ्त दवा भी मिली है, जिसे पाकर मैं खुश हूं. अदाणी कंपनी का इसके लिए धन्यवाद.”

संतोषी निषाद ने कहा, “मुझे देखने में तकलीफ हो रही थी. आज कैंप में अपनी आंखों की जांच कराकर मैंने मुफ्त चश्मा प्राप्त किया, जिससे अब मुझे अच्छे से दिखाई दे रहा है. इसके लिए मैं अदाणी फाउंडेशन को धन्यवाद देती हूं.”

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि: इस स्वास्थ्य शिविर के मुख्य अतिथि लैलूंगा विधायक प्रतिनिधिबिहारी लाल पटेल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंचजयपाल भगत उपस्थित थे. अदाणी नेचुरल रिसोर्सेस तमनार के क्लस्टर हेडमुकेश कुमार, गारे पेलमा 2 के साइट हेडबिपिन कुमार सिंह, भू-विभाग प्रमुखराघवेंद्र शर्मा तथा सीएसआर विभाग के सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे.

समाज के समग्र विकास में योगदान: अदाणी समूह, अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से रायगढ़ जिले के तमनार और पुसौर प्रखंड में सीएसआर की विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर रहा है, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका उन्नयन और ढांचागत विकास जैसे कार्यक्रम शामिल हैं. इस पहल से 100 से अधिक गाँवों के लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं.

इस सफल आयोजन के माध्यम से अदाणी फाउंडेशन ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है.

Tags: अदाणी फाउंडेशन तमनार सैकड़ों ग्रामीणों हेल्थ कैंप

Post navigation

Previous रायपुर नगर निगम सभापति का चुनाव कल, तीन नामों का बनाया गया है पैनल
Next स्कूल शिक्षा विभाग ने 5वीं, 8वीं परीक्षा क़े लिए दो लाख छात्रों के भविष्य को देखते जारी किया ये आदेश..

Related Stories

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026

Recent Posts

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.