Skip to content
June 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • आज का राशिफल 8 मार्च 2025 :  आज भाग्य दिला रहा मिथुन, सिंह और धनु सहित कई राशियों को लाभ
  • Feature

आज का राशिफल 8 मार्च 2025 :  आज भाग्य दिला रहा मिथुन, सिंह और धनु सहित कई राशियों को लाभ

Nkc News Desk March 7, 2025

8 मार्च का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन मिथुन, सिंह और धनु राशि के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में हो रहा है जहां चंद्र मंगल योग बना हुआ है। साथ ही आज चंद्रमा से दसम भाव में शुक्र और बुध के होने से वसुमान योग भी बना हुआ है। इन ग्रह स्थितियों के कारण आज मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा जानें आज का राशिफल

​मेष राशि, शुभ और लाभदायक दिन, मिलेगी खुशी
मेष राशि से आज मंगल का गोचर तीसरे भाव में हो रहा है। और मंगल के साथ आज चंद्रमा का भी संचार हो रहा है जिससे मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। आप परिवार के साथ सुखद और आनंददायक समय बिता सकते हैं। अच्छी बात यह भी है कि परिवार के किसी सदस्य से आपका मतभेद और मनमुटाव चल रहा है तो आपके बीच के गिले शिकवे दूर होंगे और आपके रिश्तों में तालमेल बढेगा। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप परिवार और घर के लिए कुछ जरूरी खरीदारी करेंगे और प्रेमी के साथ वक्त भी बिताएंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें।

​वृषभ राशि,सुख साधनों में वृद्धि होगी
वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी। गुरु के आपकी राशि में होने से आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी और धर्म कर्म एवं पुण्य कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। किसी आध्यात्मिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क और विचार से प्रभावित होकर आपके जीवन की दशा और दिशा में बदलाव आएगा। पारिवारिक जीवन में आपके आज प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों के साथ भी आज आप मनोरंजक समय बिता सकते हैं। और बच्चों की समस्या का समाधान भी निकालेंगे।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।

​मिथुन राशि,लाभप्रद और सुखद रहेगा दिन
मिथुन राशि में आज बहुत ही शुभ योग चंद्रमा और मंगल बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन आपके लिए लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। आप अपनी किसी समस्या का हल पाने में आज सफल रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में भी आपकी रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन में आपके आज सामंजस्य बना रहेगा। आप अपने विनोदी स्वभाव से रुठे हुए लोगों को भी मनाने में सफल रहेंगे। वाणी और व्यवहार कुशलता से भी आपको आज कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा। लव लाइफ भी आपकी आज रोमांटिक रहेगी। विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी आज अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल देना और शनि मंत्र का जप करना लाभदायक रहेगा।

​कर्क राशि,आर्थिक प्रयास में लाभ मिलेगा
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा आज राशि से द्वादश भाव में रहेंगे लेकिन चंद्र मंगल युति से इनको आज फायदा मिलेगा। आपको आज आर्थिक प्रयास में लाभ मिलेगा लेकिन खर्च भी आपका आज बना रहेगा। आप अपने लिए अथवा परिवार के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ भी आपको आज वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आप आज किसी सामाजिक और पारिवारिक कार्यों को पूरा करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। लेकिन आपको आज बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है। जोखिम वाले काम में आपको आज सतर्कता बरतने की जरूरत है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को खाने पीने की चीजों का दान दें।

​सिंह राशि,दिन आपका सकारात्मक बीतेगा
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि से आज ग्यारहवें भाव में संचार करेंगे। ऐसे में आपको आज अपने काम और कारोबार में लाभ का मौका मिलता रहेगा। आप आज किसी नई योजना और प्रोजेक्ट पर काम शुरु कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। फैमिली लाइफ में आपको आज खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आप आज पारिवारिक कार्यों को मिलकर पूरा कर पाएंगे। किसी शुभ समाचार से शाम का समय आनंद में बीतेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें।

​कन्या राशि, सुख साधनों की प्राप्ति होगी
कन्या राशि से आज सप्तम में चल रहे राशि स्वामी बुध इनके लिए शुभ स्थिति का निर्माण कर रहे हैं। जिससे इनकी कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। आपको आज सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी और कुछ नया काम शुरू करना चाह रहे है तो इसमें भी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी भाग ले सकते हैं। संतान की ओर से आपकी किसी चिंता का निवारण हो जाएगा। लेकिन आज कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करें और किसी जरूरतमंद को अन्न का दान दें।

​तुला राशि,लाभ की अच्छी स्थिति बनी है
तुला राशि के सितारे बताते हैं कि कारोबार व्यापार में आपके आज लाभ की स्थिति बनी रहेगी और आपकी किसी चिंता परेशानी का निवारण हो जाएगा। आपका कहीं फंसा हुआ पैसा आपको मिल सकता है। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उन जातकों की सेहत मे सुधार होगा। लेकिन आज सलाह यह भी है कि किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने की गलती नहीं करें नहीं तो पछताना पड़ेगा। शाम का समय आपका दोस्तों के साथ मनोरंजन में बीतेगा। रुचिकर भोजन का भी आप आज आनंद लेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।

​वृश्चिक राशि,खर्च पर नियंत्रण बनाए रखें
वृश्चिक राशि के लिए आज का सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से आज अष्टम भाव में चंद्रमा और राशि स्वामी मंगल का योग बना है जिससे आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। सेहत के मामले में भी आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। आपके व्यवहार के कारण आपके परिवार के सदस्यों को कुछ परेशानी हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करने की गलती नहीं करें और साझेदारी में कोई भी काम करने से बचें। घर परिवार में जीवनसाथी के साथ मेलजोल बना रहेगा लेकिन किसी अचानक आने वाली समस्या की वजह से धन और समय दोनों ही खर्च करना पड़ सकता है।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​धनु राशि,आपके सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। आपके विरोधी भी आपकी प्रगति देखकर प्रशंसा करेंगे। आज आप सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग किसी सामाजिक कार्य से जुड़े हुए हैं आज उनके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी और आपको जन समर्थन भी प्राप्त होगा। आप आज किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी भाग लेंगे। आज शाम के समय किसी परिचित के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। छात्रों के लिए सलाह है कि आज आप अपने मन को संयमित रखें नहीं तो मानसिक भटकाव की वजह से परेशानी होगी।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

​मकर राशि, आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा
मकर राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप लाभप्रद रहेगा। राशि स्वामी शनि के शुभ प्रभाव से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही आज आपके किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में आपको आज परिवार और साझेदारों से सहयोग मिलेगा। आपके घर आज किसी मित्र अथवा परिचित का आगमन हो सकता है। बच्चों की शिक्षा से संबंधित आपकी कोई चिंता है तो आज उसका समाधान निकल सकेगा। खानपान में आपकी आज रुचि बनी रहेगी और आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। वैसे आज आपका दिन कुछ अचानक आने वाले काम की वजह से व्यस्तापूर्ण भी हो सकता है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करें और छाया दान करें तो उत्तम रहेगा।

​कुंभ राशि, धन के साथ पुण्य लाभ भी पाएंगे
कुंभ राशि में आज शनि शश राजयोग बना रहे हैं जो इनके लिए शुभ फलदायी है। आपको भले ही परिश्रम करना पड़े लेकिन अंतिम परिणाम सुखद प्राप्त होगा। विरोधी और शत्रुओं से आपको लेकिन सतर्कता बनाए रखने की जरूरत होगी। वैसे आपका कोई सरकारी क्षेत्र का काम है तो वह आज पूरा हो सकता है। आपको वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। पिता और पैतृक पक्ष से भी आज आप लाभ प्राप्त कर सकेंगे। धर्म कर्म से संबंधी कार्यों में भी आपका मन आज लगेगा जिससे आपको पुण्य लाभ की प्राप्ति होगी। यात्रा पर जा रहे हैं तो आपकी यात्रा सफल रहेगी।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना और सात्विक भोजन करना शुभ रहेगा।

​मीन राशि,सेहत के ध्यान रखें, धन मिल सकता है
मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने कार्य में भाग्य सफल बनाएगा। बच्चों के व्यवहार से आपको आज खुशी मिलेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो आपको अपना पैसा वापस मिल सकता है। शिक्षा के मामले में आज मीन राशि के छात्र गंभीर रहेंगे जिसका इनको भविष्य में लाभ भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। महिलाओं को आज मायके की ओर से सहयोग और लाभ मिलने का योग है। लेकिन सेहत के मामले में लापरवाही से आपको बचना चाहिए।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीशनि स्तोत्र का पाठ करें और पीपल को जल दें।

Tags: 8 मार्च 2025 आज का राशिफल ई राशियों को लाभ

Continue Reading

Previous: आज की तिथि, 8 मार्च 2025
Next: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिला छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल, बजट में ई-वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर जताया आभार

Related Stories

इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा
  • Feature
  • health

इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा

June 4, 2026
रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर
  • Feature
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर

May 20, 2026
अब भारत में बंद होगी फालतू विदेशी सामानों की एंट्री!
  • Feature
  • राष्ट्रीय

अब भारत में बंद होगी फालतू विदेशी सामानों की एंट्री!

May 20, 2026

Recent Posts

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • lekh

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष

June 10, 2026
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • education
  • अन्तर्राष्ट्रीय

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

June 10, 2026
केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.