Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • पलाश के फूल: होली से पहले बढ़ी डिमांड, हेल्थ से लेकर ब्यूटी तक में होता है इस्तेमाल
  • Feature
  • life style
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

पलाश के फूल: होली से पहले बढ़ी डिमांड, हेल्थ से लेकर ब्यूटी तक में होता है इस्तेमाल

Nkc News Desk March 9, 2025

मनेंद्रगढ चिरमिरी भरतपुर: बसंत के मौसम में इन दिनों चारों ओर पलाश के फूलों की रंग बिखरी पड़ी है. होली से पहले खिलने वाले ये फूल आदिवासी अंचलों में कई तरह से इस्तेमाल किए जाते हैं. गांव के लोग इन फूलों को सुखाकर इनसे होली का रंग का तैयार करते हैं. गांव के कुछ लोग इन फूलों को सुखाकर उनसे दवाएं भी बनाते हैं. गांव वालों का कहना है कि पलाश के फूलों के इस्तेमाल से पेट के कीड़े और शरीर का दर्द कम हो जाता है. मनेंद्रगढ़ से लेकर भरतपुर और कोरिया तक में इन फूलों का इस्तेमाल गांव के लोग औषधि के रूप में सालों से करते चले आ रहे हैं.

पलाश के फूलों से होली का गुलाल: गांव वाले कहते हैं कि आज कल जो होली के रंग मिलते हैं वो केमिकल से बने होते हैं. पलाश के फूलों से जो रंग गांव में बनता है वो स्किन के लिए हेल्दी भी है और नुकसान भी नहीं करता. पलाश के फूलों की भरमार होने के चलते इससे रंगों को बनाना आसान होता है और ये महंगा भी नहीं पड़ता. पलाश के फूलों से बने रंगों से होली खेलने पर त्वचा भी सुरक्षित रहती है.

कई तरह की बीमारियों में इसके फूलों का इस्तेमाल किया जाता है. बुखार और लू लगने पर हम इसके रस का इस्तेमाल करते हैं – राजकुमार, ग्रामीण

पलाश के फूलों का आयुर्वेद में होता है इस्तेमाल: मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा सिंह बताती हैं कि पलाश के फूल, छाल और बीज कई बीमारियों के इलाज में उपयोगी साबित होते हैं. डॉ. पूर्णिमा सिंह कहती हैं कि पलाश के फूलों के चूर्ण को गुड़ के साथ मिलाकर खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं. पलाश के छाल को उबालकर पीने से पथरी और लिवर संबंधी रोगों में राहत मिलती है. पलाश के फूलों से तैयार किया गया लेप लगाने से स्किन संबंधित रोगों में आराम होता है.

पलाश के बीजों का सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. राजस्थान और गुजरात में विशेष परंपरा के तहत बसंत ऋतु के दौरान पलाश के फूलों से स्नान करने का चलन है, जिससे शरीर में वात, पित्त और कफ का संतुलन बना रहता है – डॉ. पूर्णिमा सिंह, मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आयुर्वेद विशेषज्ञ

आय के साधन भी है पलाश का फूल और पत्ता: गांव वाले कहते हैं कि पलाश के फूलों से रंगों का निर्माण होता है. इससे लोगों को अच्छी आय भी हो जाती है. पलाश के पत्तों से दोने और पत्तल भी बनाए जाते हैं जिसका बाजार में बढ़िया डिमांड है. शादी विवाह और पूजा पाठ में इसके पत्ते से बने पत्तल काफी इस्तेमाल किया जाते हैं.

जंगल का सोना: पलाश के पेड़ को गांव के लोग ‘जंगल का सोना’ भी कहते हैं. गांव वालों का कहना है कि यह गरीबों के लिए औषधीय लाभ पहुंचाने वाला पेड़ है. इस पेड़ के पत्ते और फूलों से कई तरह के सामान और रंग भी बनते हैं. आय का एक बड़ा साधन भी पलाश के पेड़ होते हैं.

Tags: इस्तेमाल डिमांड पलाश के फूल ब्यूटी हेल्थ होली

Continue Reading

Previous: ChatGPT के जमाने में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हाथों से लिखा था 100 पेज का बजट, अब देशभर में हो रही तारीफ
Next: सीतामढ़ी हरचौका से जुड़ी है अदभुत कहानी

Related Stories

राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन
  • छत्तीसगढ़

राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन

June 6, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे
  • छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे

June 6, 2026
जिंदल स्टील का हरित संकल्प, रैली और पौधरोपण से दिया संरक्षण का संदेश
  • छत्तीसगढ़

जिंदल स्टील का हरित संकल्प, रैली और पौधरोपण से दिया संरक्षण का संदेश

June 5, 2026

Recent Posts

  • सिस्टम के गद्दारों के कारण युवाओं को भुगतना पड़ रहा खामियाजा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
  • राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन
  • डिप्टी सीएम साव बस्तर दौरे में, धीमी गति पर PWD अधिकारियों-ठेकेदारों पर बरसे
  • विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे
  • जिंदल स्टील का हरित संकल्प, रैली और पौधरोपण से दिया संरक्षण का संदेश

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

सिस्टम के गद्दारों के कारण युवाओं को भुगतना पड़ रहा खामियाजा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
  • education

सिस्टम के गद्दारों के कारण युवाओं को भुगतना पड़ रहा खामियाजा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

June 6, 2026
राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन
  • छत्तीसगढ़

राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन

June 6, 2026
डिप्टी सीएम साव बस्तर दौरे में, धीमी गति पर PWD अधिकारियों-ठेकेदारों पर बरसे
  • Uncategorized

डिप्टी सीएम साव बस्तर दौरे में, धीमी गति पर PWD अधिकारियों-ठेकेदारों पर बरसे

June 6, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे
  • छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे

June 6, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • सिस्टम के गद्दारों के कारण युवाओं को भुगतना पड़ रहा खामियाजा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
  • राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन
  • डिप्टी सीएम साव बस्तर दौरे में, धीमी गति पर PWD अधिकारियों-ठेकेदारों पर बरसे
  • विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे
  • जिंदल स्टील का हरित संकल्प, रैली और पौधरोपण से दिया संरक्षण का संदेश
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.