Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • सीतामढ़ी हरचौका से जुड़ी है अदभुत कहानी
  • adhytma
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीतामढ़ी हरचौका से जुड़ी है अदभुत कहानी

Nkc News Desk March 9, 2025

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में जाना जाता है. माना जाता है कि माता कौशल्या का जन्म यहीं पर हुआ था. ऐतिहासिक जगह होने के चलते इसलिए यह क्षेत्र श्रीराम से विशेष रूप से जुड़ा हुआ है. बहुत कम लोग जानते हैं कि भगवान श्रीराम ने अपने 14 वर्षों के वनवास के दौरान छत्तीसगढ़ के भरतपुर विकासखंड के ग्राम हरचौका में चार माह का समय बिताया था. वनवास काल के दौरान श्रीराम यहां रुके थे इसलिये सीतामढ़ी हरचौका पूरे भारत में प्रसिद्ध है.

वनवास में यहां रुके थे प्रभु श्रीराम: लोगों की मान्यताएं हैं कि त्रेतायुग में जब भगवान श्रीराम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या से वनवास पर निकले थे, तो उन्होंने भारत के विभिन्न वन क्षेत्रों में अपना समय बिताया. इसी कड़ी में प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ भी पहुंचे और भरतपुर नगर पंचायत के हरचौका में मवई नदी के तट पर आकर रुके. कहते हैं कि करीब 4 महीने का वक्त वनवास के दौरान श्रीराम ने यहां बिताया था.

RAMJI STAYED HERE

सीता की रसोई: कहा जाता है कि वनवास काल के दौरान श्रीराम का पहला पड़ाव छत्तीसगढ़ ही था. मान्यता है कि इसी स्थान पर माता सीता ने अपने हाथों से भोजन बनाया और भगवान राम लक्ष्मण के साथ उसे ग्रहण किया. यही कारण है कि इस स्थान को “सीता की रसोई” भी कहा जाता है.

यहां आने पर आत्मिक शांति मिलती है. ऐसा लगता है जैसे स्वयं भगवान श्रीराम का आशीर्वाद हमें प्राप्त हो रहा हो – राजराम, भक्त

सीतामढ़ी हरचौका की खासियत: यहां की एक प्राचीन गुफा में कुल 17 कक्ष मौजूद मिले हैं जिसे सीता माता की रसोई कहा जाता है. इस गुफा में कुल 12 शिवलिंग स्थापित हैं, जिनकी पूजा स्वयं भगवान श्रीराम ने अपने वनवास के दौरान की थी ऐसा कहा जाता है.

सीतामढ़ी हरचौका में स्थापित शिवलिंग स्वयंभू माने जाते हैं. यहां आने वाले श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए जल चढ़ाते हैं – दीपनारायण पांडे, स्थानीय पुजारी

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा: सीता माता की रसोई वाली जगह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है. मवई नदी का एक तट मध्य प्रदेश में और दूसरा तट छत्तीसगढ़ में आता है. यहां के स्थानीय निवासी मवई नदी के जल को गंगाजल के समान पवित्र मानते हैं. कहा जाता है कि माता सीता ने मवई नदी में स्नान किया था. इस नदी में सीता माता के स्नान करने से नदी का जल गंगा की तरह पवित्र हो गया.

क्या कहते हैं शोधकर्ता और स्थानीय लोग: शोधकर्ताओं के अनुसार, राम वनगमन पथ के 248 महत्वपूर्ण स्थलों में से एक सीतामढ़ी हरचौका भी है. यह छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां सरकार द्वारा राम वनगमन पर्यटन मार्ग विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है.

वाल्मीकि रामायण में यह स्पष्ट रूप से वर्णित है कि भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण दंडकारण्य क्षेत्र में प्रवेश करते हुए इस स्थान पर पहुंचे थे. यह दक्षिण कौशल राज्य का प्रवेश द्वार माना जाता था – विद्याधर गर्ग, पौराणिक इतिहास के जानकार
पर्यटन की संभावनाएं: यह क्षेत्र धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है. यहां बुनियादी सुविधाओं की कमी होने के कारण इसे पर्याप्त पहचान नहीं मिल पाई है. स्थानीय लोग सरकार से इस स्थल को विकसित करने की मांग कर रहे हैं ताकि यहां श्रद्धालु आसानी से आ सकें और क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके.

Tags: अदभुत कहानी सीतामढ़ी हरचौका

Continue Reading

Previous: पलाश के फूल: होली से पहले बढ़ी डिमांड, हेल्थ से लेकर ब्यूटी तक में होता है इस्तेमाल
Next: हरियाणा के इस गांव में 300 सालों से नहीं मनी होली… क्या है इसका राज ?

Related Stories

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ
  • krishi
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ

July 24, 2026
कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा
  • adhytma
  • छत्तीसगढ़

कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा

July 24, 2026
छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय

July 24, 2026

Recent Posts

  • कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ
  • कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा
  • जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
  • छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ
  • krishi
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ

July 24, 2026
कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा
  • adhytma
  • छत्तीसगढ़

कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा

July 24, 2026
जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त

July 24, 2026
छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय

July 24, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ
  • कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा
  • जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
  • छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.