Skip to content
September 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • ऐतिहासिक तालाब बना कचरा घर, गंदगी और बदबू से जीना मुहाल, करोड़ों खर्च के बाद भी हालत जस की तस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ऐतिहासिक तालाब बना कचरा घर, गंदगी और बदबू से जीना मुहाल, करोड़ों खर्च के बाद भी हालत जस की तस

Nkc News Desk March 24, 2025

दुर्ग : ट्विनसिटी दुर्ग भिलाई में गर्मी के दिनों में पानी की सबसे ज्यादा किल्लत होती है.कहने के लिए तो शहर के हर वार्ड में जल जीवन मिशन का पानी पहुंच रहा है.लेकिन हर साल गर्मी में जिस तरह की स्थिति बनती है वो किसी से छिपी नहीं है.लेकिन इस पानी की कमी के लिए शायद हम इंसान ही जिम्मेदार है.आज हम आपको जिले के ऐसे क्षेत्र की तस्वीर दिखाएंगे जहां कभी 16 एकड़ का साफ पानी से भरा लबालब तालाब हुआ करता था.ये इतना बड़ा तालाब था कि आसपास के 5 वार्डों के बाशिंदों को शायद ही कभी पानी की कमी होती.लेकिन ना तो वार्डवासियों ने और ना ही निगम ने इस तालाब पर नजरें इनायत की.लिहाजा आज ये तालाब गंदगी,कचरे और जलकुंभियों से भरा पड़ा है.

कहां है तालाब : दुर्ग जिले के शरद नगर कैंप -2 में 16 एकड़ का ऐतिहासिक तालाब है. जो कभी अपनी स्वच्छता और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध था. स्थानीय निवासियों की माने तो तालाब का पानी इतना साफ था कि उसमें गिरा सिक्का भी साफ दिखता था. लेकिन मौजूदा समय में ये तालाब अत्यधिक प्रदूषित हो चुका है. जिसमें जलकुंभी, कचरा और मृत जानवरों के अवशेष हैं.

बदतर स्थिति में है तालाब : आपको बता दें कि भिलाई के शरद नगर स्थित कैंप-2 का यह ऐतिहासिक तालाब की दुर्दशा के कारण आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध फैल रही है. जिससे स्थानीय निवासियों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है. ये तालाब पांच वार्डों से घिरा हुआ है, लेकिन अब तक किसी भी पार्षद ने इसे प्राथमिकता नहीं दी. हर साल गर्मियों में सफाई के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी की जाती हैं. लेकिन वास्तविक सुधार नहीं होता. स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब के विकास और सफाई के लिए अब तक लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं, लेकिन धरातल पर कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन दिखाई नहीं देता. विकास के दावे तो किए गए, लेकिन परिणाम शून्य रहे.

तालाब की पूरी सफाई के लिए एक विस्तृत योजना बननी चाहिए. जिसमें जलकुंभी, कचरा और अन्य अवशेषों को हटाया जाए. साथ ही सफाई के बाद तालाब के नियमित रखरखाव के लिए एक समिति का गठन किया जाए. जिसमें स्थानीय निवासियों की भागीदारी सुनिश्चित हो. स्थानीय समुदाय को तालाब की स्वच्छता और संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि वे स्वयं इसकी देखभाल में सक्रिय भूमिका निभा सकें – संगीता, स्थानीय निवासी

चुनाव के समय नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन कुर्सी मिलने के बाद तालाब और जनता दोनों को भुला दिया जाता है.मरने के बाद लोग तालाब में स्नान करने जाते हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह संभव नहीं है. हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द तालाब की सफाई और पुनर्स्थापना हो. अन्यथा आगामी चुनाव में बहिष्कार करने की तैयारी करेंगे- शारदा बघेल, स्थानीय निवासी

पैसों के बंदरबांट का लगा आरोप : स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यह तालाब अब तक 17 बार बनाया जा चुका है. लेकिन हर बार केवल कागजी कार्यवाही और पैसों की बंदरबांट हुई.

जलकुंभी और गंदगी का लगा अंबार
जब भी तालाब के सौंदर्यीकरण और सफाई के लिए बजट आवंटित किया गया. कोई न कोई नेता या अधिकारी उस पैसे को गबन कर गया. जिससे तालाब का असली जीर्णोद्धार कभी नहीं हुआ- प्रमोद कुमार मेहता, स्थानीय नागरिक

इस तालाब के बारे में स्थानीय पार्षदों ने भी माना है कि तालाब के लिए सरकार ने बड़ी धनराशि उपलब्ध करवाई थी.लेकिन उसका सही इस्तेमाल नहीं हुआ.बचपन में इस तालाब का पानी काफी साफ था.लोग यहां पर दूर-दूर से नहाने आते थे.लेकिन अब तो इसमें सिर्फ गणेश पूजा के बाद प्रतिमाएं विसर्जित की जाती है.भैंस और जानवरों के नहाने का ठिकाना बन गया है. लेकिन सवाल ये उठता है कि ये राशि आखिर कहां गई.यदि तालाब में राशि नहीं लगाई गई तो काम करवाने वाले के ऊपर कार्रवाई क्यों नहीं हुई.वहीं भिलाई के शरद नगर स्थित कैंप-2 तालाब की दुर्दशा को लेकर बढ़ते जनआक्रोश के बीच महापौर नीरज पाल ने भी सफाई दी है

तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए पहले ही टेंडर जारी किया गया था.अधिकांश काम पूरा हो चुका है. हालांकि, अभी भी कुछ कार्य अधूरे हैं, जिन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा. इसके अलावा, बाकी बचे कार्यों को आगामी आम बजट में शामिल कर शीघ्र शुरू करने की योजना है- नीरज पाल, महापौर भिलाई नगर निगम

आपको बता दें कि इस तालाब से उठती दुर्गंध और गंदगी ने पूरे इलाके को अपने चपेट में ले रखा है.जिस तालाब में पहले लोग आचमन के लिए जाते थे,आज वही इससे दूरी बना रहे हैं.गंदगी और दुर्गंध इतनी है कि लोग यहां से निकलने में भी घबराते हैं.बावजूद इसके पांच वार्डों से घिरा ये तालाब अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए मुद्दा नहीं बना. हर साल गर्मियों में सफाई के नाम पर बस ढोंग होता है. लेकिन इस बार जनता ने जिस तरह की चेतावनी दी है,उसके बाद एक बार फिर इस तालाब के जीर्णोद्धार को लेकर उम्मीद जगी है.

Tags: ऐतिहासिक तालाब कचरा घर करोड़ों खर्च गंदगी और बदबू जीना मुहाल

Post navigation

Previous साल 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला छत्तीसगढ़ दौरा
Next अवैध क्लिनिक की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, आदिवासी समाज में आक्रोश

Related Stories

आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले

September 13, 2026
Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records

September 12, 2026
दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026

Recent Posts

  • आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले

September 13, 2026
Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records

September 12, 2026
दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.