Skip to content
September 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान : टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में हासिल किया प्रथम स्थान
  • Feature
  • health
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान : टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में हासिल किया प्रथम स्थान

Nkc News Desk March 25, 2025

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. विश्व टीबी दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में छत्तीसगढ़ को ‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान’ में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पहला पुरस्कार मिला. यह सम्मान 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले राज्यों में सबसे ज्यादा टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के लिए दिया गया.

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, रसायन और उर्वरक मंत्री जे. पी. नड्डा ने की. जिसमें भारत के सभी राज्यों से स्वास्थ्य सचिव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक, राज्य क्षय अधिकारी, विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारी, राज्य सलाहकार व विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार सम्मिलित हुए. केंद्रीय मंत्री नड्डा के हाथों छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक विजय दयाराम के. ने पुरस्कार लिया.

टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत शासन द्वारा वर्ष 2023 में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की पहल की गई थी. निर्धारित सूचकांको के आधार पर ग्राम पंचायतों का मूल्यांकन कर उन्हें टीबी मुक्त घोषित किया जा रहा है. अभियान के प्रारंभ वर्ष में छत्तीसगढ़ के 2260 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त घोषित हुए थे. जबकि वर्ष 2024 में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 4102 हो गई. जिसके लिए 50 लाख से अधिक जनसंख्या वाले बड़े राज्यों में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का सर्वाधिक अनुपात प्राप्त करने वाली श्रेणी में छत्तीसगढ़ राज्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 7 दिसम्बर 2024 से पूरे प्रदेश में “निक्षय निरामय छत्तीसगढ़” 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ किया था. इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने उद्योगों, कॉरपरेट, गैर शासकीय संगठनों व आमजनों से टीबी मरीजों के सहयोग के लिए उनकी सहभागिता के लिए आगे आने की अपील की थी. अपील के बाद निक्षय मित्रों की संख्या बढ़कर 13422 हो गई. इन निक्षय मित्रों के द्वारा अब तक 26039 टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदाय कर अतिरिक्त सहायता प्रदान किया जा रहा है.

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य को भारत शासन द्वारा उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए सभी कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी. स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने 100 दिवसीय अभियान अंतर्गत खोजे गए सभी शंकाप्रद मरीजों को सूचीबद्ध करते हुए उपलब्ध संसाधनों के आधार पर एक्स-रे व जांच शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा है. जांच में पाए गए टीबी मरीजों का पंजीयन कर उनका उपचार प्रारंभ कर उन्हें निक्षय पोषण योजना का लाभ दिलाये जाने के साथ उन्हें निक्षय मित्र द्वारा अतिरिक्त सहायता प्रदाय किये जाने के लिए भी कहा है.

Tags: छत्तीसगढ़ टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान प्रथम स्थान राष्ट्रीय सम्मान

Post navigation

Previous सहकार से समृद्धि प्रधानमंत्री मोदी के विजन को लेकर मंत्री केदार कश्यप की पहल: सहकारिता क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और मांगों को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री से की चर्चा
Next आज की तिथि (26 मार्च 2025)

Related Stories

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026

Recent Posts

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.