Skip to content
June 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • मई के दूसरे सप्ताह में आएगा बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट
  • education
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मई के दूसरे सप्ताह में आएगा बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट

Nkc News Desk April 19, 2025

रायपुर: छत्तीसगढ़ के 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पूर्ण होने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने का काम पूरा हो चुका है। अब छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) परिणाम बनाने की तैयारी में जुट गया है। माशिमं के अधिकारियों के अनुसार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम एकसाथ जारी करने की तैयारी चल रही है। लाखों छात्र-छात्रों के अंक को माशिमं की गुप्त शाखा में कम्प्यूटर में फीड किया जा रहा है।
मई के दूसरे सप्ताह तक बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में करीब 5.70 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। माशिमं के उप सचिव जेके अग्रवाल ने बताया कि इस बार एकसाथ परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहे हैं। मई के दूसरे सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। परिणाम घोषित होने के बाद माशिमं के ऑफिशियल वेबसाइट पर डाल दिया जायेगा। जहां छात्र रोल नंबर से अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

बोर्ड परीक्षाएं इस बार मार्च में आयोजित की गई थी, जिनमें करीब 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में करीब 5.70 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षाएं 28 मार्च तक आयोजित की गईं। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अप्रैल के पहले सप्ताह में ही शुरू हो गया था।
प्रदेशभर में कुल 36 सेंटर उत्तरपुस्तिकाओं के जांचने के लिए बनाए गए थे, जिनमें करीब 20 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। मूल्यांकन का काम पूरा होने के बाद माशिमं कार्यालय में अंकों की कापी भेजी जा चुकी है। अब रिजल्ट बनाने का काम किया जा रहा है।
खेलों में पदक विजेताओं को बोनस अंक
बोर्ड परीक्षा में खेल, स्काउट गाइड, एनसीसी, एनएसएस, साक्षरता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बोनस अंक दिए जाते हैं। यह बोनस अंक राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के आधार दिए जाते हैं। राज्य स्तर पर पदक जीतने पर 10 अंक, राष्ट्रीय स्तर के लिए 15 अंक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए 20 अंक बोनस के रूप में प्रदान करने का नियम है।

Tags: दूसरे सप्ताह बोर्ड परीक्षाओं रिजल्ट मई

Continue Reading

Previous: पंचायत सचिवों की हड़ताल खत्म, मंत्री की मौजूदगी में पंचायत सचिव संघ की बैठक के बाद हुआ निर्णय
Next: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को लिखा पत्र, छात्रों को CIPET की जानकारी देने का किया आग्रह Viplav Lanjewar 19 Apr 2025, 10:32 AM छत्तीसगढ़ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को लिखा पत्र, छात्रों को CIPET की जानकारी देने का किया आग्रह Share Share Share Follow रायपुर. प्रदेश के युवाओं को प्लास्टिक प्रौद्योगिकी और उससे जुड़े क्षेत्रों में करियर के नए अवसर देने के लिए रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखा है. इस पत्र में केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET), रायपुर के डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की जानकारी छात्रों तक पहुंचाने का आग्रह किया है. Advertisement: 0:51 Close PlayerUnibots.com सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि सिपेट रायपुर भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन एक राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान है, जिसकी स्थापना वर्ष 2015 में राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में की गई थी. यह संस्थान प्लास्टिक प्रौद्योगिकी, प्रोसेसिंग, मोल्ड डिजाइन और परीक्षण जैसे क्षेत्रों में युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान करता है और उन्हें प्लास्टिक उद्योग के क्षेत्र में शत-प्रतिशत रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराता है। सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ सिपेट रायपुर में सत्र 2025-26 के लिए डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है. इन कोर्सों को पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट मिलता है. हालांकि, जागरूकता की कमी के कारण राज्य के कई युवा इस उभरते हुए क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से अनभिज्ञ रह जाते हैं. सांसद अग्रवाल ने जिलाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में सिपेट रायपुर के पाठ्यक्रमों की जानकारी साझा करने के लिए सक्रिय कदम उठाएं. साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया है कि सिपेट रायपुर के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों को संस्थान की विशेषताओं और प्लेसमेंट की संभावनाओं के बारे में बताया जाए. उनका मानना है कि यह पहल न सिर्फ युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाएगी, बल्कि उन्हें स्वरोजगार और औद्योगिक क्षेत्रों में एक सशक्त भविष्य भी प्रदान करेगी. सांसद बृजमोहन अग्रवाल का यह प्रयास छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए तकनीकी क्षेत्र में करियर की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है.

Related Stories

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • education
  • अन्तर्राष्ट्रीय

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

June 10, 2026
केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026

Recent Posts

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • lekh

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष

June 10, 2026
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • education
  • अन्तर्राष्ट्रीय

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

June 10, 2026
केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.