मुंगेली. वनमंत्री केदार कश्यप ने आज मुंगेली जिले में स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों से बातचीत कर रिजर्व क्षेत्र में वन्यजीवों के सरंक्षण और पर्यटकों की सुविधा के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी ली। वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा- वास्तव में हमारा अचानकमार टाइगर रिजर्व मनोरम, नैसर्गिक, नयनाभिराम सौंदर्य से समृद्ध है।

इस अवसर पर तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह जी, स्थानीय जनप्रितिनिधिगण एवं विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
