रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों ने जान गवाई है. इस बड़े आंतकी हमले से पूरे देश दहल गया है. पहलगाम में जब यह हमला हुए उस वक्त छत्तीसगढ़ से घूमने आए 11 पर्यटकों की जान एक कश्मीरी टूरिस्ट गाइड ने बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है. चिरमिरी के चार परिवारों के लोग जब खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा रहे थे, तभी गोलियों की गूंज से अफरा-तफरी मच गई. उसी वक्त टूरिस्ट गाइड नजाकत अली ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए आतंकियों के बीच से सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. जिसका एहसान यह परिवार कभी नहीं भूलेगा.

