रायपुर : विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्रकारिता के सम्मान और समर्थन के लिए एक नई पहल, ‘सपोर्ट जर्नलिज्म’ मुहिम का भव्य शुभारंभ हुआ। सिविल लाइन स्थित डायोसिस हॉल में शनिवार शाम आयोजित इस समारोह में निर्भीक और जनकल्याणकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए पत्रकारों, समाचार संस्थानों और संगठनों को सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल और प्रख्यात साहित्यकार डॉ. परदेशी राम वर्मा ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर प्रदेश के 32 पत्रकार संगठनों के अध्यक्षों और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया

वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल और प्रख्यात साहित्यकार डॉ. परदेशी राम वर्मा और आलोक शुक्ला जी के करकमलों से सम्मान ग्रहण करते हुए वरिष्ठ पत्रकार ललित कुमार यादव छत्तीसगढ़ पंचायिका
सम्मान पाने वालों में उचित शर्मा (महासमुंद डायरी), आनंद साहू पत्रकार श्री,दिनेश कुमार सोनी (हाइवे क्राइम टाइम), देवेंद्र गुप्ता (मोर छत्तीसगढ़), राहुल गोस्वामी (स्वतंत्र बोल), सत्येंद्र सिंह राजपूत (फोर्थ आई), ललित यादव संपादक (छत्तीसगढ़ पंचायिका), सैयद सलमा (वैदिक), सागर परिकार (नवभारत छायाकार) जैसे नाम शामिल रहे।
कार्यक्रम के आयोजक सुधीर आजाद तम्बोली ने बताया कि ‘सपोर्ट जर्नलिज्म’ मुहिम का उद्देश्य पत्रकारों के समक्ष मौजूद चुनौतियों का सामना करने और निर्भीक पत्रकारिता को प्रोत्साहन देना है। इसके लिए www.supportjournalism.in के माध्यम से पत्रकारों को सहयोग और समर्थन जुटाया जाएगा। साथ ही, निष्पक्ष और जनहितकारी खबरों को बढ़ावा देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।
इनका रहा विशेष योगदान
इस आयोजन में शिव दत्ता, पुष्पेंद्र सिंह, शुभम वर्मा, अब्दुल शमीम, प्रतीक बेहरा, संस्कार तम्बोली, नितिन लॉरेन्स, यासीन खान और अनुपम वर्मा जैसे पत्रकारों का विशेष योगदान रहा। यह समारोह न केवल पत्रकारिता के प्रति सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत संदेश भी दे गया।

