Raipur. बस्तरवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और बेहद खास है। केंद्र की भाजपा सरकार ने रावघाट-जगदलपुर 140 किमी नई रेल लाइन को मंजूरी प्रदान की है। 3513.11 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना से कोंडागांव, नारायणपुर जैसे जिलों में पर्यटन, व्यापार, रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा इस परियोजना की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi और केन्द्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw को मंत्री केदार कश्यप ने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से जताया आभार।

