Skip to content
September 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • क्रेडा सीईओ ने किया सौर सुजला योजना एवं जल जीवन मिशन अंतर्गत स्थापित संयंत्रों का गुणवत्ता परीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडा सीईओ ने किया सौर सुजला योजना एवं जल जीवन मिशन अंतर्गत स्थापित संयंत्रों का गुणवत्ता परीक्षण

Nkc News Desk May 16, 2025

सीईओ राणा ने किया ग्रामीणों से सीधा संवाद

रायपुर – भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित महत्तवपूर्ण योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्रियान्वयन हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मंशानुसार कार्यों की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं इसमे जीरो टॉलरेंस नीति को फलीभूत करने का कार्य क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राजेश सिंह राणा द्वारा सत्त रूप से किया जा रहा है। इस जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत संयंत्रों के गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए श्री राणा द्वारा स्वयं ही ताबड़तोड दौरे किये जा रहे है। इसी की निरंतरता में श्री राजेश सिंह राणा, सी.ई.ओं क्रेडा द्वारा बस्तर जिला के विभिन्न ग्रामों में जल जीवन मिशन योजना एवं सौर सुजला योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर संयंत्रों का औचक निरीक्षण किया।
. सर्वप्रथम उन्होंने बकावण्ड ब्लाक के ग्राम- चोलनार में सौर सुजला योजना फेस-09 अन्तर्गत स्थापित सोलर पंप का निरीक्षण कर लाभान्वित हितग्राही से संयंत्र की उपयोगिता के विषय में जानकारी ली जिस पर उन्होंने संयंत्र के सुचारू रूप से कार्यशील होने एवं पेयजल की मूलभूत सुविधा हेतु प्रसन्नता व्यक्त की। इसके पश्चात ग्राम-मुण्डापाल में सौर सुजला योजना फेस-09 अंतर्गत स्थापित सोलर पंप के निरीक्षण के दौरान लाभान्वित हितग्राही श्री चुन्नुराम पिता भादू ने बताया कि उनके खेत में बिजली की सुविधा नहीं होने के कारण सोलर पम्प स्थापना के लिए बहुत इच्छुक था, इस कारण मेरे द्वारा कृषि विभाग से सम्पर्क कर आवेदन प्रस्तुत किया गया था अब क्रेडा विभाग से सोलर पम्प स्थापित हो जाने से मैं बहुत खुश एवं उत्साहित हूँ। अब मेरे 02-03 एकड़ कृषि भूमि में वर्ष भर फसल लिया जावेगा। सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा हितग्राही को संयंत्र में किसी प्रकार की खराबी आने पर कंट्रोलर में दर्शित क्रेडा के टोलफ्री नम्बर 1800-123-4591 एवं इकाई के दूरभाष नम्बर पर तत्काल सूचित करने हेतु कहा गया। सौर सुजला योजना से सोलर पम्प स्थापित हो जाने से हितग्राही श्री चुन्नुराम द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा (आई.ए.एस) का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
तदोपरान्त सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा बस्तर-विकासखण्ड के ग्राम-परचनपाल (महुपालबरी पारा) में जल जीवन मिशन योजना फेस-02 अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पम्प का निरीक्षण किया गया जिसमें संयंत्र कार्यशील पाया गया वहां उपस्थित ग्रामीणों बहादुर, चैतन, सुकमन, विप्ति, सुशांति, रूखमणी तथा राजू से संवाद किया गया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा सोलर ड्यूल पंप के कार्यशील होने की बात कही गई, बिजली नहीं होने से भी उनको निरन्तर पानी की उपलब्धता होती है जिससे वे सोलर ड्यूल पम्प से बहुत खुश हैं। सोलर ड्यूल पम्प को स्थापित हुए 02 वर्ष हो चुका है किन्तु आज तक खराब नहीं हुआ है। ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि, पी.एच.ई. विभाग से स्टैण्ड पोस्ट एवं नल नहीं लगा है जिससे पानी भरने में असुविधा होती है। इस पर सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा वहां उपस्थित क्रेडा के अधिकारियों को पी.एच.ई. विभाग से समन्वय कर यथाशीघ्र स्टैण्ड पोस्ट एवं नल स्थापना कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये।
तत्पश्चात सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा बस्तर विकासखण्ड के ग्राम-चपका (पटेल पारा) में जल जीवन मिशन योजना फेस-02 अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पम्प का निरीक्षण किया गया जिसमें संयंत्र कार्यशील पाया गया वहां उपस्थित ग्रामीणों रमेश मौर्य, मालती मौर्य, कमलेश गोयल, बालो मौर्य, चतुर सिंह, भावेश मौर्य तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती तिलोत्मा महापात्र से संवाद किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती तिलोत्मा महापात्र द्वारा बताया गया कि सोलर ड्यूल पम्प सुचारू रूप से कार्यशील है तथा ग्रामीणों के साथ-साथ आंगनबाड़ी के लिए भी स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्राम के सभी ग्रामीणजन सोलर ड्यूल पम्प की स्थापना से बहुत प्रसन्न थे उन्हे अब निरन्तर बिना बिजली के पानी उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि कहीं कहीं पाईप लाईन में लिकेज है जिससे पानी बहता रहता है इस पर सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा वहां उपस्थित क्रेडा के अधिकारियों को पी.एच.ई. विभाग से समन्वय कर यथाशीघ्र पाईप लाईन के लिकेज को दुरूस्त कराये जाने के निर्देश दिये गये। सभी ग्रामीणजन सोलर ड्यूल पम्प की स्थापना से बहुत प्रसन्न थे उन्हे अब निरन्तर बिना बिजली के पानी उपलब्ध हो रहा है इस पर वे माननीय मुख्यमंत्री एवं क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा का आभार व्यक्त किया गया।
तत्पश्चात सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा जिला धमतरी के कुरूद विकासखण्ड के ग्राम-चोरभट्ठी में जल जीवन मिशन योजना फेस-02 अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पम्प का निरीक्षण किया गया जिसमें संयंत्र कार्यशील पाया गया वहां उपस्थित ग्रामीणों दानीराम यादव, खिलावन साहू, शेषनारायण, तेजराम चक्रधारी, गौकरण साहू एवं उप सरपंच श्री श्रवण कुमार साहू से संवाद किया गया। क्रेडा सी.ई.ओ. द्वारा ग्रामवासियों से संयंत्र की कार्यशीलता के संबंध में चर्चा किया गया। जिसमें ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि संयंत्र पिछले 01 वर्ष से निरंतर कार्यशील है। इससे 50 परिवारों को पर्याप्त पानी की उपलब्धता हो रही है। इस संयंत्र की स्थापना से ग्रामीणजन बहुत खुश हैं तथा ग्राम की अन्य बसाहटों कोलकीपारा (महाराज घर के पास) एवं पैठुतालाब के पास 02 नग सोलर ड्यूल पंप स्थापना हेतु क्रेडा सी.ई.ओ. से ग्रामवासियों द्वारा मांग किया गया।

Tags: क्रेडा सीईओ गुणवत्ता परीक्षण जल जीवन मिशन सौर सुजला योजना स्थापित संयंत्रों

Post navigation

Previous राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 140 करोड़ देशवासियों का किया अपमान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Next लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक साथ आम चुनाव है जरूरी : श्री अरुण साव

Related Stories

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026

Recent Posts

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.