Skip to content
July 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • नक्सल प्रभावित जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा: CM विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

नक्सल प्रभावित जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा: CM विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

Nkc News Desk May 18, 2025

4
रायपुर। लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र के लोगों को भी अब बैंकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा. सीएम विष्णुदेव साय ने आज सीएम निवास से सुकमा के जगरगुंडा में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया. बैंक की इस शाखा से आसपास के 12 गांव के लगभग 14 हजार ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा.

सीएम साय ने शुभारंभ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन इस क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक है. लंबे समय से यह क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित रहा है. पिछले डेढ़ वर्षों में हमारी डबल इंजन की सरकार में हम बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापित करने में कामयाब हुए हैं. यही कारण है कि आज यहां बैंक की नई शाखा खुली है. लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहा है.

सीएम साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार की सुरक्षा, विकास और विश्वास की रणनीति, सुरक्षा बलों के लगातार अभियान और केंद्र और राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प से बस्तर अंचल के गांव तेजी से नक्सल समस्या से उबर कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं.

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में सभी ग्राम पंचायत में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने की गारंटी दी गई है, जिस पर अमल करते हुए 24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर प्रत्येक विकासखंड की 10 – 10 ग्राम पंचायतों में 1460 अटल पंचायत डिजिटल सेवा केंद्र प्रारंभ किए गए हैं. जहां ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलना प्रारंभ हो गया है. एक वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों में इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा. सीएम ने ग्रामीणों को सुशासन तिहार की भी विस्तार से जानकारी दी. साय ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान उन्होंने स्वयं डिजिटल सेवा केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है. ग्रामीण यहां बैंकिंग सुविधा का लाभ उठा रहे हैं.

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि जब वे दंतेवाड़ा में कलेक्टर थे, तब यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित था. अंदरूनी इलाके में जाने के पहले सोचना पड़ता था. वर्ष 2001 में इस भवन में ग्रामीण बैंक की शाखा थी, जिसे नक्सलियों द्वारा लूटने का प्रयास किया गया था. आज इसी भवन में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा खुल रही है. यहां से ग्रामीणों को तेंदूपत्ता बोनस, किसान सम्मान निधि जैसी अनेक योजनाओं की राशि गांव में ही मिलेगी.

वित्तमंत्री चौधरी ने बैंक परिसर में कैश काउंटर और शाखा प्रबंधक कार्यालय का निरीक्षण करते हुए बैंक में अपना भी खाता खुलवाया. उनके साथ महिला आयोग की सदस्य सुदीपिका सोरी ने भी बैंक में अपना खाता खुलवाया. उल्लेखनीय है कि बैंक के साथ ही एटीएम की सुविधा भी ग्रामीणों के लिए उपलब्ध कराई गई है.

शुभारम्भ कार्यक्रम में उप सीएम अरुण साव वर्चुअली जुड़े थे. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुदीपिका सोरी, कलेक्टर सुकमा देवेश कुमार ध्रुव, जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन और बैंक के रीजनल मैनेजर गौरीशंकर नायक जगरगुण्डा में उपस्थित थे.

Tags: CM विष्णु देव इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा नक्सल प्रभावित जगरगुंडा वर्चुअल शुभारंभ

Continue Reading

Previous: सुशासन तिहार 2025 “संवाद से समाधान” शिविर: विधायक गुरु खुशवंत साहेब , अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू  उपस्थित रहे
Next: AJIO और Myntra द्वारा तुर्की ब्रांड्स की बिक्री रोकना सराहनीय कदम-अन्य कंपनियों को भी ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के सिद्धांत का पालन करना चाहिए”: अमर पारवानी

Related Stories

बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन

July 28, 2026
सहकारिता के सशक्तिकरण के लिए मंत्री से की गई मुलाकात
  • छत्तीसगढ़

सहकारिता के सशक्तिकरण के लिए मंत्री से की गई मुलाकात

July 28, 2026
महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: 2.45 लाख महिलाएं करेंगी पौधारोपण, सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा ऑनलाइन सर्टिफिकेट
  • छत्तीसगढ़

महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: 2.45 लाख महिलाएं करेंगी पौधारोपण, सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा ऑनलाइन सर्टिफिकेट

July 28, 2026

Recent Posts

  • बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन
  • सहकारिता के सशक्तिकरण के लिए मंत्री से की गई मुलाकात
  • अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग
  • महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: 2.45 लाख महिलाएं करेंगी पौधारोपण, सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा ऑनलाइन सर्टिफिकेट
  • क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी की मौजूदगी में संपन्न हुआ ‘बिल्हा गौरव सम्मान’, समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन

July 28, 2026
सहकारिता के सशक्तिकरण के लिए मंत्री से की गई मुलाकात
  • छत्तीसगढ़

सहकारिता के सशक्तिकरण के लिए मंत्री से की गई मुलाकात

July 28, 2026
अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग
  • Uncategorized

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

July 28, 2026
महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: 2.45 लाख महिलाएं करेंगी पौधारोपण, सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा ऑनलाइन सर्टिफिकेट
  • छत्तीसगढ़

महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: 2.45 लाख महिलाएं करेंगी पौधारोपण, सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा ऑनलाइन सर्टिफिकेट

July 28, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • बालको के माध्यम से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है: लखन लाल देवांगन
  • सहकारिता के सशक्तिकरण के लिए मंत्री से की गई मुलाकात
  • अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग
  • महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: 2.45 लाख महिलाएं करेंगी पौधारोपण, सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा ऑनलाइन सर्टिफिकेट
  • क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी की मौजूदगी में संपन्न हुआ ‘बिल्हा गौरव सम्मान’, समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाएं हुईं सम्मानित
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.